×

Divyanka Tripathi Accident: टीवी एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी का हुआ एक्सिडेंट, जानिए कैसी हैं?

Divyanka Tripathi Accident: टीवी एक्ट्रेसेस दिव्यंका त्रिपाठी जो कि Yeh Hai Mohabbatein में नजर आ चुकी हैं, उनका एक्सीडेंट हो चुका हैं, पति Vivek Dahiya ने बताया

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 19 April 2024 8:10 AM GMT (Updated on: 19 April 2024 8:11 AM GMT)
Divyanka Tripathi Accident News
X

Divyanka Tripathi Accident  

Divyanka Tripathi Accident News: दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) टीवी की फेमस एक्ट्रेसेस में से एक हैं। जिन्होंने अपने करियर की शुरूआत डेली सोप बनूंमैं तेरी दुल्हन में विद्या के किरदार से की थी। इस सीरियल को दर्शको ने काफी पसंद किया था। इसके बाद दिव्याकां त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ये हैं मोहब्बते में (Divyanka Tripathi Yeh Hai Mohabbatein) डॉक्टर इशिता भल्ला के किरदार में नजर आई थी। जिससे उनको काफी प्रसिद्धी मिली थी। इसके अलावा दिव्यंका ने कई सारे टीवी शो व रियलटी शो किए हैं। दिव्यंका त्रिपाठी टीवी का एक फेमस चेहरा हैं। लेकिन इस समय खबरे आ रही हैं, कि दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) का एक्सीडेंट हो गया हैं। इसके बारे में खुद दिव्यांका के पति विवेक (Divyanka Tripathi Husband) ने बताया है। और दिव्यंका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) की तस्वीरे भी साझा की हैं। जिसके बाद दिव्यंका के फैंस समेत चाहने वाले उनकी हेल्थ को लेकर काफी चिंतित हैं।

दिव्यंका त्रिपाठी का हुआ एक्सिटेंड (Divyanka Tripathi Accident News)-


18 अप्रैल, 2024 को दिव्यंका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) का एक्सीडेंट हो गया और उनके पति विवेक दहिया (Vivek Dahiya) ने इसके बारे में जानकारी साझा की हैं। लेकिन अभी तक इसके बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई हैं कि कब और कैसे हुआ था। दिव्यंका त्रिपाठी का एक्सीडेंट लेकिन उन्होंने इतना बताया हैं कि दिव्यांका की हाथ की दो हड्डियां टूट गई हैं और अब वह डॉक्टर्स की देखभाल में हैं। उन्होंने चोट दिखाने वाली एक एक्स-रे की फोटो भी साझा की हैं। दिव्यंका को कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


विवेक दहिया व दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) की मुलाकात ये हैं मोहब्बते (Yeh Hai Mohabbatein) के सेट पर हुई थी। जिसमें विवेक (Vivek Dahiya) ने पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया था। जिसके बाद दोनों का रिश्ता धीरे-धीरे प्यार से शादी में बदल गया। जिसके बाद दोनों ने 8 जुलाई 2016 (Divyanka Tripathi Anniversary) को शादी कर ली थी। इसके अलावा विवेक दहिया हालहि में झलक दिखला जा सीजन 11 में भी नजर आए थे। जहाँ पर विवेक व दिव्यंका ने एक-दूसरे से दुबारा सेट पर ही शादी की थी।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story