Bollywood Breaking: एक्टिंग वर्ल्ड से एक और बुरी खबर, इस फेमस एक्ट्रेस का हुआ निधन

Bollywood Breaking: टीवी एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय का हिमाचल प्रदेश में एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। आइए आपको विस्तार से जानकारी देते हैं।

Ruchi Jha
Updated on: 24 May 2023 7:42 AM GMT
Bollywood Breaking: एक्टिंग वर्ल्ड से एक और बुरी खबर, इस फेमस एक्ट्रेस का हुआ निधन
X
vaibhavi upadhyaya (Image Credit: Instagram)
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo

Bollywood Breaking: 'साराभाई वर्सेस साराभाई' फेम वैभवी उपाध्याय का मंगलवार यानी 23 मई 2023 को सुबह निधन हो गया। वैभवी की मृत्यु हिमाचल प्रदेश में एक कार दुर्घटना में हुई। वह 32 वर्ष की थीं। उनका जो चंडीगढ़ में परिवार है, वह उनके शव को मुंबई लेकर आ रहे हैं। वैभवी का अंतिम संस्कार 24 मई 2023 को सुबह 11 बजे मुंबई में किया जाएगा।

कैसे हुई वैभवी उपाध्याय की मौत?

'साराभाई वर्सेस साराभाई' शो में जैस्मीन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय की मृत्यु हिमाचल प्रदेश में एक कार दुर्घटना में हुई। साराभाई वर्सेज साराभाई टेक-2 शो में वैभवी के साथ काम कर चुके निर्माता-अभिनेता जेडी मजेठिया ने इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने खुलासा किया कि उपाध्याय की कार टर्न लेते समय घाटी में गिर गई। उन्होंने बताया कि कार में वैभवी का मंगेतर भी मौजूद था, जिसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

जेडी मजेठिया ने पोस्ट शेयर कर दी खबर

दरअसल, जेडी मजेठिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर उन्होंने बताया कि हादसा उत्तर भारत में हुआ। जेडी मजेठिया ने अपने पोस्ट में लिखा, "जीवन बहुत अप्रत्याशित है। एक बहुत अच्छी अभिनेत्री, प्रिय मित्र वैभवी उपाध्याय, जो साराभाई बनाम साराभाई की 'जैस्मीन' के रूप में जानी जाती हैं, का निधन हो गया। वह उत्तर में एक दुर्घटना का शिकार हो गईं। परिजन कल (बुधवार) सुबह करीब 11 बजे अंतिम संस्कार के लिए उसके शव को मुंबई लाएंगे। वैभवी की आत्मा को शांति मिले।"

बता दें कि वैभवी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ 2020 में आई फिल्म 'छपाक' और 'तिमिर' (2023) में भी नजर आई थीं। अभिनेत्री का गुजराती थिएटर सर्किट में काफी लोकप्रिय नाम था। टीवी शो 'साराभाई वर्सेस साराभाई' के अलावा उपाध्याय ने 'क्या कसूर है अमला का' और डिजिटल सीरीज 'प्लीज फाइंड अटैच्ड' में भी काम किया था।

एक साथ दो स्टार्स ने कहा अलविदा

बता दें कि वैभवी के निधन से पहले एक्टर आदित्य सिंह राजपूत 22 मई को अंधेरी, मुंबई में संदिग्ध हालात में मृत पाए गए थे। दरअसल, आदित्य अपने अपार्टमेंट के बाथरूम में मृत पाए गए थे। आदित्य के केस में पुलिस सुसाइड के एंगल से भी जांच कर रही है। वहीं, मंगलवार को दिग्गज कलाकार Ray Stevenson जो RRR Actor के रूप में लोकप्रिय थे, उनका भी 58 साल की आयु में इटली में निधन हो गया। एसएस राजामौली ने इनके निधन पर दुख जताया था।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story