×

डेली सोप की थी ये जान, क्या मां बनने के बाद खत्म हो गया अब इनका चार्म

suman
Published on: 14 Sep 2018 8:06 AM GMT
डेली सोप की थी ये जान, क्या मां बनने के बाद खत्म हो गया अब इनका चार्म
X

मुंबई: टीवी हो या बॉलीवुड एक्ट्रेस शादी के पहले या मां बनने के पहले तक जो चार्म उनका दर्शकों के बीच रहता है वो एक समय के बाद खत्म हो जाता है। उनको एक समय के बाद अपना करियर खत्म करना पड़ता है। शादी के बाद बच्चे और परिवार में बिजी होने के कारण उन्हें टाइम नहीं होता कि वे फिर से काम कर पाएं। जानते हैं टीवी की इन एक्ट्रेस के बारे में....

इस काम के लिए नहीं हैं श्रद्धा कपूर के पास वक्त, आगे चलकर इसका क्या होगा रिजल्ट

दीपिका सिंह टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने साल 2014 में टीवी डायरेक्टर रोहित राज गोयल के साथ शादी कर ली थी और इन्होंने साल 2017 को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम सोहम गोयल और इसके जन्म के बाद समय ना मिल पाने की वजह से शायद दीपिका ने टीवी इंडस्ट्री को छोड़ दिया।

श्वेता तिवारी टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' से पॉपुलर हुईं श्वेता तिवारी ने साल 2013 में अभिनव कोहली से शादी करके घर बसा लिया था। फिर इन्होंने एक बेटे को जन्म दिया और टीवी से दूर हो गईं। हालांकि श्वेता की एक बेटी पलक तिवारी भी हैं लेकिन ये इनकी पहली शादी से हुई थीं। श्वेता की पहली शादी राजा चौधरी से हुई थी लेकिन साल 2007 में इन्होंने तलाक ले लिया था।

रोशनी चोपड़ा

कई पॉपुलर शो में एक्टिंग और होस्टिंग करने वाली मॉडल और एक्ट्रेस रोशनी चोपड़ा ने पिछले साल ही एक बेटे को जन्म दिया और टीवी जगत से दूरियां बना लीं। इन्होंने कई कॉमेडी शोज भी होस्ट किए। इनकी एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद भी किया।

परिधि शर्मा टीवी पॉपुलर सीरियल 'जोधा-अकबर' में जोधा का किरदार निभाने वाली परिधि शर्मा ने अहमदाबाद के बिजनेसमैन तन्मय सक्सेना के साथ साल 2011 में शादी की थी और साल 2016 में एक बच्चे को भी जन्म दिया था. वे अपनी पारिवारिक जीवन में व्यस्त हो गई हैं और उन्होंने टीवी शो में अभिनय करना छोड़ दिया होगा।

हो गया खुलासा: इस वजह से धोनी ने छोड़ी थी कप्तानी

चाहत खन्ना टीवी पॉपुलर सीरियल 'कुबूल है' में निदा का किरदार निभाने वाली चाहत खन्ना ने 8 फरवरी, 2013 को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया था, जिसका नाम ज़ोहर मिर्जा रखा गया। इसके जन्म के बाद चाहत खन्ना ने टीवी इंडस्ट्री छोड़ दी। अब वे अपनी बेटी की परवरिश कर रही हैं हालांकि इनकी भी पॉपुलैरिटी कम नहीं थी। चाहत के पति फरहान मिर्जा हैं।

कांची कॉल टीवी सीरियल “भाभी” से करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस कांची कॉल ने एक्टर शब्बीर अहलूवालिया के साथ साल 2011 में शादी कर ली थी। कांची और शब्बीर के दो बच्चे अजाई और इवार भी हैं। इनके जन्म के बाद कांची ने एक्टिंग करना छोड़ दिया।

suman

suman

Next Story