×

Tv Flop Actors: छोटे पर्दे के कुछ ऐसे हिट एक्टर्स जो बॉलीवुड में हुए सुपरफ्लॉप, पहले नंबर पर आता हैं यह एक्टर

Tv Flop Actors: टीवी एक्टर्स की बात करें तो सुशांत सिंह राजपूत से लेकर मोनी रॉय, प्राची देसाई ये सभी टीवी स्टार्स बॉलीवुड में एक नया मुकाम हासिल कर चुके हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे टीवी जगत के स्टार्स के बारें में बताएंगे जो फिल्मों में काम करने के बाद भी कामयाबी हासिल नहीं कर पाए।

Shweta
Written By Shweta
Published on: 12 Oct 2021 12:51 PM GMT
tv flop actors
X

टीवी फ्लॉप अभिनेता (डिजाइन फोटोः सोशल मीडिया)

Tv Flop Actors: सभी का सपना होता है बॉलीवुड में काम करने का लेकिन बहुत कम लोगों का यह सपना सच होता है। अक्सर देखा जाता है कि टीवी दुनिया के स्टार्स फिल्मी दुनिया में जाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। लेकिन यहां तक पहुंचने के बाद भी बहुत कम लोगों को पहचान मिलती है।

टीवी एक्टर्स की बात करें तो सुशांत सिंह राजपूत से लेकर मोनी रॉय, प्राची देसाई ये सभी टीवी स्टार्स बॉलीवुड में एक नया मुकाम हासिल कर चुके हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे टीवी जगत के स्टार्स के बारें में बताएंगे जो फिल्मों में काम करने के बाद भी कामयाबी हासिल नहीं कर पाए। तो चलिए जानते हैं उन सुपर फ्लॉप छोटे पर्दे के एक्टर्स के बारें में।

रोनित रॉय टीवी सुपर फ्लॉप एक्टर (tv super flop actor ronit roy)


रोनित रॉय की फिल्म 'जान तेरे नाम' तो याद ही होगा। रोनित रॉय की यह पहली फिल्म रही। रोनित रॉय ने छोटे पर्दे से लेकर बॉलीवुड तक सफर तय किया। इस फिल्म के बाद उन्होंने कई फिल्में की लेकिन कुछ खास कामयाबी हासिल नहीं हुई। यह छोटे पर्दे के सबसे सुपर फ्लॉप एक्टर्स (tv super flop actor ronit roy) में से एक हैं।

करण कुंद्रा टीवी सुपर फ्लॉप एक्टर (tv super flop actor karan kundra)


बिग बॉस 15 में करण कुंद्रा (tv super flop actor karan kundra) सुर्खियों में हैं। करण छोटे पर्दे पर एक सफल एक्टर हैं। बता दें कि करण कुंद्रा ने टीवी सिनेमा से हटकर फिल्मों में भी काम किया है। लेकिन उन्हें कुछ खास कामयाबी नहीं मिली। करण ने फिल्म 'प्यारे पंजाबी' में काम किया।

जय भानुशाली टीवी सुपर फ्लॉप एक्टर (tv super flop actor Jay Bhanushali)


टीवी सिनेमा में जय भानुशाली (Jay Bhanushali) की अलग पहचान है। इसके अलावा उन्होंने फिल्मी दुनिया में भी अपनी किस्मत आजमाया है। बॉलीवुड फिल्म 'हेट स्टोरी-2' में जय भानुशाली डेब्यू किए। लेकिन इस फिल्म से उन्हें कुछ खास पहचान नहीं मिली और वह फिर से टीवी सिनेमा से जुड़ गए।

करण सिंह ग्रोवर टीवी सुपर फ्लॉप एक्टर (tv super flop actor Karan Singh Grover)


अभिनेता करण सिंह ग्रोवर (tv super flop actor Karan Singh Grover) छोटे पर्दे पर कई सीरियल्स में काम किया है। यहीं से उन्हें एक पहचान मिली और फिर करण भी अपनी किस्मत आजमाने के लिए बॉलीवुड में एंट्री की। करण सिंह ग्रोवर ने फिल्म 'हेट स्टोरी 3' से डेब्यू किया। इस फिल्म में वह लीड रोल में नजर आए थे। लेकिन लोगों को करण सिंह की एक्टिंग बिल्कुल भी पसंद नहीं आई।

मनीष पॉल टीवी सुपर फ्लॉप एक्टर (tv super flop actor Manish Paul)


टीवी जगत के फेमस होस्ट मनीष पॉल (tv super flop actor Manish Paul) ने भी बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाया। उन्होंने फिल्म 'तीस मार खान' से बॉलीवुड में एंट्री की। लेकिन इस फिल्म से उन्होंने दर्शकों के दिल में अपनी जगह नहीं बना पाए।

Shweta

Shweta

Next Story