×

आदित्य की बदतमीजी नहीं करेंगे बर्दाश्त, बेटे से मंगवाएंगे सार्वजनिक मांफी-उदित नारायण

suman
Published on: 7 Oct 2017 6:37 AM
आदित्य की बदतमीजी नहीं करेंगे बर्दाश्त, बेटे से मंगवाएंगे सार्वजनिक मांफी-उदित नारायण
X

मुंबईः सिंगर शो हॉस्ट आदित्य नारायण के पापा उदित नारायण ने कहा कि उनका बेटा सबके सामने माफी मांगेगा। आदित्य का इंडिगो कर्मचारियों के साथ बदसलूकी करने का जब वीडियो सामने आया था तो पहले उदित नारायण ने आदित्य का पक्ष लेते हुए कहा था कि उनका बेटा हर किसी से बहुत ही अच्छी तरह से व्यवहार करता है। डीएनए पर अब आई एक रिपोर्ट के मुताबिक उदित नारायण ने इस विवाद पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि वे आदित्य नारायण से उसकी बदतमीजी के लिए सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के लिए कहेंगे।

यह भी पढ़ें...OMG: मल्लिका शेरावत ने की एक फोटो शेयर, लोगों ने कर दिए कई सवाल

ttps://www.youtube.com/watch?v=JLs2TewVbgk

उदित नारायण ने कहा कि वे इस पूरे घटनाक्रम से अंजान था। वे यह कभी विश्वास नहीं कर सकते कि आदित्य इस तरह का व्यवहार कर सकता है। वह उनका इकलौता बच्चा है। उन्होंने हमेशा ही उसे अच्छे संस्कार देने की कोशिश की है, इसलिए वे इस विवाद में उसका पक्ष ले रहो थे। जब तक की किसी ने आदित्य का इंडिगो कर्मचारी से बदसलूकी करने वाला वीडियो नहीं दिखाया था। इसके आगे उदित नारायण ने कहा अगर आदित्य का बदतमीजी करना गलत है तो वे जल्द से जल्द मुंबई पहुंचकर सबके सामने आदित्य से मांफी मांगने के लिए कहेंगे। फिलहाल वह बहुत डरा हुआ है क्योंकि हर तरफ से उसकी आलोचना की जा रही है जैसे की उसने बहुत बड़ा अपराध कर दिया है।

suman

suman

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!