×

Budget 2023: बजट में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए कुछ भी नहीं, फिल्म मेकर ने कहा सिनेमाघरों की टिकट नहीं ले पा रहे लोग

Budget 2023-24: सबकी निगाहें आज के आम बजट पर टिकी हुईं थीं। बजट में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को कोई महत्व ही नहीं दिया गया। इंडस्ट्री सरकार की ओर उम्मीद से देखती है लेकिन बजट में उनके लिए किसी तरह का प्रोत्साहन नहीं होता है।

Shweta Srivastava
Published on: 1 Feb 2023 12:40 PM GMT
Budget 2023
X

Budget 2023 (Image Credit-Social Media)

Budget 2023: सबकी निगाहें आज के आम बजट पर टिकी हुईं थीं। जबकि मध्यम वर्ग के लिए कुछ राहत है, और बुनियादी ढांचे, पर्यटन, आईटी जैसे क्षेत्रों पर जोर दिया गया है, लेकिन मनोरंजन क्षेत्र को काफी हद तक नजरअंदाज कर दिया गया है। क्षमता और युवा शक्ति को उजागर करने पर उनका ध्यान केंद्रित होने से मनोरंजन क्षेत्र को और अधिक महत्व मिल सकता था। इस पर फिल्मकार अशोक पंडित ने अपने विचार व्यक्त किए हैं।

उन्होंने कहा कि अभी तक किसी भी सरकार ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को कोई महत्व नहीं दिया है। उन्होंने एक समाचार एजेंसी को बताया कि इंडस्ट्री सरकार की ओर उम्मीद से देखती है लेकिन बजट में उनके लिए किसी तरह का प्रोत्साहन नहीं होता है।

बजट में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए कुछ भी नहीं खास

फिल्मकार अशोक पंडित ने कहा कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री दिन पर दिन विशाल और फलता-फूलता जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि इंडस्ट्री को हमेशा लोगों द्वारा नजरअंदाज किया जाता है। उन्होंने कहा कि कोई भी फिल्म और मीडिया के बारे में उतनी बात नहीं करता जितनी कि टेक्सटाइल या हेल्थ इंडस्ट्री के लिए की जाती है। अशोक पंडित ने कहा कि अन्य सभी इंडस्ट्री को लेकर लोगों के पास बहुत कुछ है कहने और करने के लिए। जबकि फिल्म इंडस्ट्री के लिए ऐसा नहीं है।

चाहे बॉलीवुड हो या कोई और उद्योग, कुछ ही उग्र मुद्दे हैं। उनमें से एक टिकट की उच्च कीमत है। लोग शिकायत कर रहे हैं कि कैसे ये सिनेमाघरों में फिल्में देखने में बहुत बड़ी बाधा है। इसके अलावा, बजट ने आदिवासी समुदाय और भारतीय मध्यम वर्ग के लिए अच्छे काम किए हैं। बजट 2023 से वरिष्ठ नागरिकों को भी लाभ मिला है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story