×

Upcoming Movies December 2022: इस दिसंबर आ रहीं ये शानदार फिल्में, देखिये कौन सी किस दिन होगी रिलीज

Upcoming Bollywood Movies in December 2022: आइये जानते हैं कि बॉलीवुड में दिसंबर में रिलीज होने वाली शानदार फिल्में कौन कौन सी हैं।

Shweta Srivastava
Published on: 24 Nov 2022 5:49 PM GMT
Upcoming Bollywood Movies in December 2022
X

Upcoming Bollywood Movies in December 2022 (Image Credit-Social Media)

Upcoming Bollywood Movies in December 2022: बॉलीवुड इंडस्ट्री काफी तेज़ी से आगे बढ़ती रही है वहीँ इसे इंडिया में सबसे बड़े उद्योगों में से एक भी माना जाता रहा है। जहाँ बॉलीवुड की फिल्में आये दिन करोड़ों का बिज़नेस करतीं हैं वहीँ आजकल साउथ इंडस्ट्री ने इसे कड़ी टक्कर दी हुई है। लेकिन धीरे धीरे हिंदी फिल्म इंडस्ट्री वापस से अपने पुराने रूप में आती दिखाई दे रही है। जहाँ भूलभुलैया 2 और दृश्यम 2 जैसे फिल्मों ने लोगों को काफी एंटरटेन किया है वहीँ आइये जानते हैं कि बॉलीवुड में दिसंबर में रिलीज होने वाली शानदार फिल्में कौन कौन सी हैं। इस महीने कई बेहतरीन फिल्में रिलीज़ होने वालीं हैं। जो बॉलीवुड लवर्स के लिए एक अच्छी खबर है। तो, यहां दिसंबर 2022 में रिलीज होने वाली बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट मौजूद है।

पिप्पा (Pippa)

हिंदी फिल्म पिप्पा 2 दिसंबर, 2022 को रिलीज होने वाली है। राजा कृष्ण मेनन इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं और इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं ईशान खट्टर, मृणाल ठाकुर, प्रियांशु पेन्युली और सोनी राजदान।

इंडिया लॉकडाउन (India Lockdown)

"इंडिया लॉकडाउन" चार समानांतर कहानियों और भारत के लोगों पर कोविड-19 के प्रकोप के प्रभावों को चित्रित करती फिल्म है और वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है। ये दिसंबर 2022 में रिलीज़ होने वाली बेस्ट बॉलीवुड फिल्मों में से एक। फिल्म इंडिया लॉकडाउन 2 दिसंबर, 2022 को रिलीज होने वाली है।

एन एक्शन हीरो (An Action Hero)

आयुष्मान खुर्राना स्टारर फिल्म एन एक्शन हीरो 2 दिसंबर, 2022 को रिलीज होगी। ये फिल्म एक ऐसे अभिनेता की यात्रा पर केंद्रित है, जो कैमरे के सामने और पीछे दोनों जगह एक्शन और अजीब सेंस ऑफ ह्यूमर की गारंटी देता है।

सलाम वेंकी (Salaam Venky)

काजोल स्टारर फिल्म सलाम वेंकी एक महिला और उसके बेटे के संघर्ष की कहानी है जहाँ सुजाता को एक आदर्श मां के रूप में दिखाया गया है जो अपने जीवन में आई सबसे कठिन परिस्थितियों को मुस्कान के साथ पार करती है। ये फिल्म 9 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

गोविंदा नाम मेरा (Govinda Naam Mera)

विक्की कौशल, कियारा अडवाणी और भूमि पेडनेकर स्टारर ये फिल्म काफी मज़ेदार फिल्म होने वाली है जिसमे कॉमेडी और ड्रामा के साथ साथ कई ट्विस्ट भी होने वाले हैं। ये फिल्म 16 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज़ होगी।

सर्कस (Cirkus)

रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित इस फिल्म का दर्शकों को काफी समय से इंतज़ार था ए इस फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 23 दिसंबर को सिनेमाघरों को हिट करेगी।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story