×

Upcoming Movies 2023: मनोरंजन से भरपूर होगा फरवरी का महीना, ये फिल्में होंगी ओटीटी और सिनेमाघरों में रिलीज, देखें लिस्ट

Upcoming Movies in February 2023: बॉलीवुड के लिए 2023 की शुरुआत बेहतरीन हुई है। शाहरुख खान की फिल्म पठान ने कई बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ डाले हैं। कई फिल्में फरवरी में रिलीज होने को तैयार है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 28 Jan 2023 11:03 AM GMT
Upcoming South movies in 2023
X

Upcoming Movies (Image: Social Media)

Upcoming Movies in February 2023: बॉलीवुड के लिए 2023 की शुरुआत बेहतरीन हुई है। शाहरुख खान की फिल्म पठान ने कई बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ डाले हैं। वहीं अगले महीने यानी फरवरी माह में कई ऐसी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं जिसका इंतजार फैंस को बेसब्री से है। कुछ फिल्में ऐसी भी होंगी जो ओटीटी पर भी रिलीज होंगी। तो आइए एक नजर डालते हैं फरवरी माह में रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट पर:

बॉलीवुड की ये फिल्में होंगी फरवरी माह में रिलीज

शहजादा (Shehzada)

रोहित धवन की फिल्म शहजादा 10 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, परेश रावल, कृति सेनन और मनीषा कोइराला आदि कई बड़े स्टार्स महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आने वाले हैं। वहीं इस फिल्म का निर्माण टी-सीरीज फिल्म्स, हरिका एंड हसीन क्रिएशन्स, गीता आर्ट्स और ब्रैट फिल्म्स ने किया है।

सेल्फी (Selfiee)

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार और बेहतरीन एक्टर इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म सेल्फी 24 फरवरी को रिलीज होने वाली है। बता दें खुद अक्षय कुमार ने सबसे पहले अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर सेल्फी से अपना लुक शेयर किया था। जिसके बाद इस फिल्म का ट्रेलर भी आउट हो गया है, जिसको फैंस से खूब प्यार मिल रहा है।

दमन (Daman)

एक्टर बाबूशान मोहांती की फिल्म दमन फरवरी में रिलीज होगी। बता दें इस फिल्म का हिंदी ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। दरअसल ये एक उड़िया फिल्म है जिसे ओडिशा के थिएटर्स में 3 नवंबर को रिलीज किया गया था। इस फिल्म ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया था, जिसके बाद अब इस फिल्म को हिंदी में डब कर दिया गया है। कुछ दिनों पहले ही फिल्म के ट्रेलर को अजय देवगन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया था। यह फिल्म 3 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फराज (Faraaz)

फरवरी में फराज भी रिलीज होने को तैयार है। रणबीर कपूर और करीना कपूर खान के कजिन भाई जहान कपूर हंसल मेहता द्वारा निर्देशित फिल्म फराज से बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहे हैं।

Faraaz

दरअसल जहान, शशि कपूर के पोते हैं। बता दें यह एक रात की कहानी है और 1 जुलाई, 2016 को ढाका में हुई एक आतंकी घटना को पर्दे पर दिखाती है और पूरी फिल्म इसी के आसपास घूमेगी। यह फिल्म 3 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

शिव शास्त्री बल्बोआ (Shiv Shastri Bolboa)

फरवरी में बॉलीवुड ड्रामा शिव शास्त्री बल्बोआ फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म का निर्देशन मलयालम निर्देशक अजायन वेणुगोपालन द्वारा किया जा रहा है। बता दें इस फिल्म में अनुपम खेर और नीना गुप्ता लीड रोल में नज़र आएंगे। साथ ही नरगिस फाकरी, जुगल हंसराज और शारिब हाश्मी फिल्म में सहायक भूमिका में भी दिखाई देंगें।

लॉस्ट (Lost)

यामी गौतम की अपकमिंग फिल्म लॉस्ट एक बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन पिंक जैसी फिल्म के निर्देशक अनिरुद्ध रॉय चौधरी द्वारा किया गया है। फिल्म में यामी गौतम, पंकज कपूर और राहुल खन्ना जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। बता दें यह फिल्म 16 फरवरी 2023 को ZEE5 पर रिलीज होगी।

शाकुंतलम (Shakuntalam)

साउथ की शाकुंतलम फिल्म फिल्म पहले नवंबर 2022 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन इस फिल्म के VFX और हिंदी रिलीज के चलते मूवी की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया। अब यह फिल्म 17 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। बता दें तमिल और तेलुगु के अलावा इस फिल्म को हिंदी में भी इसी दिन रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म का निर्देशन गुणशेखर ने किया है और फिल्म में सामंथा रूथ प्रभु और देव मोहन मुख्य भूमिका में हैं।



Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story