Upcoming Movies in 2023: नए साल में रिलीज हो रही ये ब्लॉकबस्टर फिल्में, कई सुपरस्टार्स के किस्मत के होंगे फैसले

Upcoming Movies in 2023: बॉलीवुड के लिए भले ये साल अच्छा ना रहा हो लेकिन साल 2023 फिल्म इंडस्ट्री के लिए बेहतर साबित हो सकता है। कुछ बड़े बजट की फ़िल्में मीड मंथ रिलीज होंगी।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 31 Dec 2022 9:08 AM GMT
Controversial movies
X

Upcoming movies in 2023 (Image: Social Media)

Upcoming Movies in 2023: बॉलीवुड के लिए भले ये साल अच्छा ना रहा हो लेकिन साल 2023 फिल्म इंडस्ट्री (Film Industry) के लिए बेहतर साबित हो सकता है। दरअसल अगले साल यानी 2023 में कई ऐसी फिल्में (Upcoming films in 2023) हैं जो रिलीज होने को तैयार हैं और कुछ बड़े बजट (Big Budget Movie) की फ़िल्में मीड मंथ रिलीज होंगी।ऐसे में आइए एक नजर डालते है बॉलीवुड की उन फिल्मों की लिस्ट पर जो साल 2023 में रिलीज होंगी:

साल 2023 में रिलीज होंगी ये फिल्में (Upcoming Movies in 2023)

पठान (Pathan)

शाहरुख खान (Shahrukh Khan)- दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) कि अपकमिंग फिल्म पठान, जो इन दोनों कंटोवर्सी में फंसी हुई है। दरअसल पठान फिल्म साल 2023 में 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में शाहरुख, दीपिका के अलावा जॉन अब्राहम (John Abraham) भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। बता दें किंग खान (King Khan) 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। इससे पहले उनकी फिल्म आई थी।

टाइगर 3 (Tiger 3)

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (salman Khan) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) स्टारर फिल्म टाइगर 3 साल 2023 में दिवाली (Diwali 2023) के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बता दें इस फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया। वहीं, इस फिल्म में पहली बार सलमान खान और इमरान हाशमी (Emran Hashmi) की जोड़ी पर्दे पर नजर आएगी। बता दें इमरान इस फिल्म में निगेटिव रोल में नजर आएंगे। टाइगर 3 से पहले इस फिल्म का पहला पार्ट 'एक था टाइगर' साल 2012 में और दूसरा पार्ट 'टाइगर जिंदा है' साल 2017 में आया था। वहीं टाइगर 3 को तीन भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलुगू में भी रिलीज किया जाएगा। इसके अलावा इस साल ही सलमान खान और शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) स्टारर फिल्म किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) भी रिलीज होगी।

आदिपुरुष (Aadi Purush)

मोस्ट अवेटेड मूवी में शामिल साउथ सुपरस्टार (South Superstar) प्रभास (Prabhas) की फिल्म आदिपुरुष अगले साल रिलीज होगी। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस (Bollywood Actress) कृति सेनन (Kriti Sanon) माता सीता के रूप में नजर आएंगी। लेकिन इस फिल्म के रिलीज होने से पहले ही पठान फिल्म की तरह ही कंट्रोवर्सी में उलझ गई। दरअसल इस फिल्म में दिखाए गए माता सीता (Goddess Sita) और रावण का लुक फैंस को नहीं पसंद आया और इसको लेकर जमकर विरोध किया गया।

Aadi Purush

वहीं इस फिल्म के एनीमेशन का फैंस ने धज्जियां उड़ा दी। जिसके बाद ये फिल्म अब 12 जनवरी को रिलीज ना होकर इसकी डेट आगे बढ़ा दी है है। हालांकि अब ये फिल्म 16 जून 2023 को रिलीज होगी। दरअसल आदिपुरुष फिल्म साल 2023 में ही रिलीज होगी। इसे कुछ महीनों के लिए इसके रिलीज को टाला गया है।

मिशन मजनू (Mission Majnu)

अगले साल के पहले महीने में यानी 20 जनवरी को बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) स्टारर फिल्म मिशन मजनू रिलीज होगी। दरअसल ये फिल्म देशभक्ति की भावना पर आधारित है। इसका टीजर जारी हो चुका है और इसमें भरपूर एक्शन देखने को मिला है। फैंस को फिल्म का टीजर काफी पसंद आया है। बता दें इस फिल्म में सिद्धार्थ रॉ एजेंट की भूमिका में हैं और उनके साथ रश्मिका की केमिस्ट्री दिखाई देगी।

मैदान (Maidaan)

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgan) की फिल्म मैदान अगले साल 17 फरवरी को रिलीज होगी। दरअसल ये फिल्म सैयद अब्दुल रहीम (Abdul Rahim) का एक बायोपिक (Biopic) है। जानकारी के लिए बता दें कि अब्दुल रहीम 1950 से 60 के दशक तक भारतीय फुटबॉल कोच और भारतीय राष्ट्रीय टीम के प्रबंधक थे। इस फिल्म में अजय देवगन रहीम की भूमिका में ही नजर आएंगे। खास बात यह है कि इस फिल्म के बैकग्राउंड स्कोर पर एआर रहमान (A R Rahman) काम कर रहे हैं और अमित शर्मा (Amit Sharma) फिल्म के डायरेक्टर हैं। साल 2023 में और भी कई फिल्में रिलीज होंगी।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story