×

February 2022 Movie: मनोरंजन की नई खुराक के साथ बड़े पर्दे पर रिलीज़ होने के लिए तैयार हैं ये फिल्में, आलिया दे पाएंगी दीपिका को टक्कर?

बहुप्रतीक्षित फिल्में जैसे गंगूबाई काठियावाड़ी, खिलाड़ी, अदावल्लु मीकू जोहरलु और बधाई दो इस महीने बड़े पर्दे पर दस्तक दे रही हैं।

Priya Singh
Written By Priya Singh
Published on: 1 Feb 2022 6:32 AM GMT
February 2022 Movie: मनोरंजन की नई खुराक के साथ बड़े पर्दे पर रिलीज़ होने के लिए तैयार हैं ये फिल्में, आलिया दे पाएंगी दीपिका को टक्कर?
X

फोटो साभार : इंस्टाग्राम

February 2022 Movie: 2022 का एक और महीना मनोरंजन की नई खुराक के साथ तैयार है। पिछले महीने पोंगल सीजन के दौरान बड़ी स्क्रीन पर हिट होने वाली अधिकांश फिल्में कोविड -19 मामलों में वृद्धि के कारण स्थगित कर दी गई थीं। लेकिन अब जैसा कि स्थिति बेहतर है। कुछ बहुप्रतीक्षित फिल्में जैसे गंगूबाई काठियावाड़ी, खिलाड़ी, अदावल्लु मीकू जोहरलु और बधाई दो इस महीने बड़े पर्दे पर दस्तक दे रही हैं। उनके साथ-साथ गेहराइयां, लूप लापेटा एवं अन्य दिलचस्प ड्रामा और शो नेटफ्लिक्स, अमेज़ॅन प्राइम और डिज़नी + हॉटस्टार जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

आइए बॉलीवुड फिल्मों की सूची के बारे में जानते हैं।

बॉलीवुड फिल्म ( Bollywood Movies)

1. बधाई दो (Badhai Do)

रिलीज की तारीख: 11 फरवरी, 2022

रिलीज प्लेटफार्म: थियेटर्स

निर्देशक: हर्षवर्धन कुलकर्णी

स्टार कास्ट: राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर

राजकुमार राव इस फिल्म में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म में उनके किरदार का नाम शार्दुल है। जबकि भूमि पेडनेकर सुमी की भूमिका निभाएंगी । फिल्म में पेशे से वो एक शारीरिक शिक्षा ( Physical Training) शिक्षक हैं। भूमि की मां के रूप में शीबा चड्ढा नजर आएंगी। इस फिल्म की कहानी LGBTQ के विषय पर आधारित है।

2. गहराइयां (Gehraiyaan)

रिलीज की तारीख: 11 फरवरी, 2022

रिलीज़ प्लेटफ़ॉर्म: अमेज़न प्राइम

निर्देशक: शकुन बत्रा

स्टार कास्ट: दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी, धैर्य करवा, नसीरुद्दीन शाह, रजत कपूर

यह फिल्म सभी मानवीय भावनाओं, प्यार, दर्द, क्रोध, धोखाधड़ी और रोमांस से संबंधित है। फिल्म में दीपिका और सिद्धांत एक जोड़े के रूप में नजर आएंगे। जबकि अनन्या पांडे की जोड़ी धीरज करवा के साथ दिखाई देगी।

3. लूप लापेटा (Loop Lapeta)

रिलीज की तारीख: 4 फरवरी, 2022

रिलीज़ प्लेटफ़ॉर्म: नेटफ्लिक्स

कलाकार: तापसी पन्नू, ताहिर राज भसीन, श्रेया धनवंतरी, राजेंद्र चावला, दिब्येंदु भट्टाचार्य, केसी शंकर, माणिक पपनेजा, राघव राज कक्कड़, समीर केविन रॉय, भूपेश बांदेकर

निर्देशक: आकाश भाटिया

लूप लापेटा फिल्म 1998 की जर्मन फिल्म 'रन लोला रन' की आधिकारिक रीमेक है। इसे टॉम टाइकवर ने लिखा और निर्देशित किया था। यह फिल्म एक ऐसी महिला की कहानी है जिसे अपने प्रेमी की जान बचाने के लिए 20 मिनट के भीतर 100,000 डॉयचे मार्क प्राप्त करने की आवश्यकता है।

4. शाबाश मिठू (Shabash Mithu)

रिलीज की तारीख: 4 फरवरी, 2022

रिलीज प्लेटफार्म: थियेटर्स

शैली: जीवनी

स्टार कास्ट: तापसी पन्नू

निर्देशक: राहुल ढोलकिया

यह फिल्म दिग्गज महिला क्रिकेटर मिताली राज की बायोपिक है। इनका करियर लगभग 2 दशकों का रहा है और अभी भी भारतीय महिला एकदिवसीय और टेस्ट कप्तान के रूप में जारी है। फिल्म उनके संघर्ष के दिनों सहित उनके जीवन की कहानी की कुछ झलकियाँ दिखाती है। मिताली राज ने अपने सभी स्ट्रोक खेल से महिला क्रिकेट के लोगों के खेल और राय को बदल दिया।

5. मेरे देश की धरती (Mere Desh Ki Dharti)

रिलीज की तारीख: 11 फरवरी, 2022

शैली: नाटक

कलाकार: दिव्येंदु शर्मा, अनुप्रिया गोयनका और अनंत विधाती

निर्देशक: फ़राज़ हैदर

मेरे देश की धरती एक बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है। इसमें एक भारतीय किसान की कहानी दिखाई गई है।

6. गंगूबाई काठियावाड़ी (Gangubai Kathiawadi)

रिलीज की तारीख: 25 फरवरी, 2022रि

रिलीज प्लेटफार्म: थियेटर्स

स्टार कास्ट: आलिया भट्ट, शांतनु माहेश्वरी, विजय राज, सीमा पाहवा और अजय देवगन (कैमियो)

निर्देशक: संजय लीला भंसाली

शैली (Genre): बायोपिक

आलिया भट्ट इस फिल्म में गंगूबाई काठियावाड़ी की भूमिका निभाने जा रही हैं। यह बायोपिक 1960 के दशक के अंत में खबरों में आई माफिया क्वीन गंगूबाई काठियावाड़ी की कहानी है। किरदार की कहानी के मुताबिक गंगूबाई को उनके प्रेमी ने बहुत कम उम्र में वेश्यावृत्ति में धकेल दिया था। फिर धीरे-धीरे वो एक शक्तिशाली महिला बन गई जिसका अंडरवर्ल्ड से भी संबंध था।


Priya Singh

Priya Singh

Next Story