×

ये है दीपवीर की शादी से जुड़े सभी प्रश्नों के जबाब, और जानें Wedding में क्या कुछ है खास?

Shivakant Shukla
Published on: 14 Nov 2018 7:18 AM GMT
ये है दीपवीर की शादी से जुड़े सभी प्रश्नों के जबाब, और जानें Wedding में क्या कुछ है खास?
X

मुंबई: बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री दीपिका पादुकोण मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह 6 साल के रिलेशनशिप के बाद इटली के लेक कोमो में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। बॉलीवुड के लिए ये साल की सबसे बड़ी शादी है। न्यूजट्रैक दीपवीर के शादी से जुड़े अभी तक के सभी अपडेट आपको बता रहा है।

इससे पहले इसी साल सोनम कपूर और आनंद आहूजा व प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने शादी की थी। दीपिका पादुकोण की शादी की रस्में आज और कल दो दिन में निभाई जाएंगी। भारतीय समयानुसार दीपिका-रणवीर की शादी शाम 6.30 से 9.30 के बीच होगी। इस समय इटली में सुबह होती है।

खास फूलों से सजाया गया हैं मंडप

पूरे वेड़िंग वेन्यू को शानदार तरीके से सजाया गया है। खासतौर से मंडप को दीपिका के पसंदीदा फूलों से डेकोरेट किया गया है। दीपिका को वाटर लिली के फूल बहुत पसंद हैं।

ये भी पढ़ें— दीपिका-रणवीर की शादी में शामिल होना चाहती हैं कटरीना, कार्ड का कर रहीं इंतजार

मेहंदी की रश्म में भावुक हुईं दीपिका

इटली के लेक कोमो में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी से जुड़ी रस्में शुरू हो चुकी हैं। इसके पहले 13 नवंबर यानि बीते कल को कपल की संगीत और मेंहदी सेरेमनी की धूम रही। वहीं दीपिका अपनी मेहंदी सेरेमनी में काफी भावुक हो गईं। उनकी आंखों में आंसू थे। जब दीपिका इमोशनल हुईं तो रणवीर सिंह उनका सहारा बनते नजर आए।

संगीत में रणवीर ने गाया दीपिका के लिए ये गाना

संगीत और मेहंदी फंक्शन में जमकर मस्ती और डांस धमाल हुआ। पार्टी में रणवीर सिंह फुल मूड में थे। अपने मस्तमौला अंदाज के लिए मशहूर रणवीर सिंह काफी एक्साइटेड नजर आए। उन्होंने फिल्मी स्टाइल में दीपिका की एंट्री की। उन्होंने दीपिका के लिए फिल्म गुंडे का गाना ''तूने मारी एंट्री'' गाया। इसके अलावा पुराना हिट सॉन्ग ''ओ हसीना जुल्फों वाली'' पेश किया।

एक दिन का किराया 24 लाख रुपये, 16 नवंबर तक लेक कोमो में रह सकते हैं दीपवीर

रिपोर्ट्स के मुताबिक जहां शादी हो रही है उस लग्जरी प्रोपर्टी में एक कमरे का न्यूनतम किराया 400 यूरो (करीब 33,000 रुपये) है। प्रॉपर्टी में 75 कमरे हैं. इस हिसाब से देखें तो दीपिका रणवीर रोजाना प्रॉपर्टी के किराए के रूप में 24,75,000 रुपये खर्च कर रहे हैं। एक हफ्ते के लिए दोनों 1,73,25,000 रुपये किराए में खर्च करेंगे। दोनों शादी के बाद 16 नवंबर तक लेक कोमो में रह सकते हैं।

ये भी पढ़ें— Isha Ambani Marriage: मुकेश ने बाबा केदारनाथ और बद्रीनाथ को दिया शादी का न्योता

ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की सगाई भी लेक कोमो की खूबसूरत वादियों में हुई थी

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण 14-15 नवंबर को इटली के "लेक कोमो" में शादी कर रहे हैं। इस आलीशन वेन्यू में कई हॉलीवुड सेलेब्स के प्रोग्राम हुए हैं। हाल ही में ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की सगाई भी लेक कोमो की खूबसूरत वादियों में हुई थी।

2 रीति-रिवाजों से होगी शादी

शादी 2 रीति-रिवाजों से होगी। 14 नवंबर को कोंकणी परंपरा में और 15 को सिंधी रीति रिवाज (आनंद कारज) से शादी संपन्न होगी। बताते चलें कि दीपिका कोंकणी मूल की हैं जबकि रणवीर सिंधी।

ये भी पढ़ें— जब इस एक्टर से शादी करने पर रेखा की सांस ने चप्पल से किया था स्वागत

शादी में क्या पहनेंगी दीपिका?

सिंधी रीति-रिवाज से होने वाली शादी में दीपिका लहंगा पहनेंगी। लहंगे का रंग गुलाबी और पर्पल बताया जा रहा है जिसके साथ वे रीगल जड़ाऊ नेक्लेस पहनेंगी। शादी के दिन दीपिका डिजाइनर सब्यसाची के कलेक्शन में नजर आएंगी।

खाने में होगी ये डिशें

दीपवीर की शादी के मेन्यू में इंडियन और कॉन्टिनेंटल व्यंजनों को सलेक्ट किया गया है। 14 नवंबर को पारंपरिक मेन्यू होगा, जिसमें डोसा और चावल सर्व किया जाएगा और 15 नवंबर को पंजाबी आइटम पेश किए जाएंगे।

इंडिया में कब और कहां होंगी रिसेप्शन पार्टियां

दीपवीर का मुंबई रिसेप्शन 28 नवंबर (बुधवार) को होटल ग्रैंड हयात में होगा। जो कि रात 8 बजे से शुरू होगा। ये रिेसेप्शन पार्टी रणवीर सिंह के माता-पिता की तरफ से रखी गई है। वहीं 21 नवंबर को दीपिका के होमटाउन बेंगलुरु में रिसेप्शन पार्टी होगी. इसे दीपिका के माता-पिता होस्ट करेंगे।

ये भी पढ़ें— अश्लील तस्वीर खिंचाकर चर्चा में आई थीं ये एक्ट्रेस, 9 साल बड़े बिजनेसमैन से रचाई शादी

कौन-कौन से गेस्ट शादी में होंगे शामिल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका-रणवीर की शादी में कम से कम लोगों को बुलाया गया है। खबर है कि लेक कोमो में 30 करीबी फ्रेंड्स और रिश्तेदारों को इंवाइट किया गया है। वहीं बॉलीवुड से सिर्फ फराह खान, शाहरुख खान, संजय लीला भंसाली को बुलाए जाने की चर्चा है।

शादी में फोन ले जाने पर है पाबंदी, हनीमून का नहीं बनाया है प्लान

शादी की तस्वीरें लीक नहीं हो इसके लिए खास तैयारी है। इवेंट में सेलफोन्स लाने की अनुमति नहीं होगी। इससे सभी मेहमान शादी को पूरी तरह एंजॉय कर पाएंगे। शादी के बाद रणवीर-दीपिका लंबे वक्त के लिए हनीमून पर नहीं जाएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि रणवीर को फिल्म सिंबा के प्रमोशन में लगना होगा।

ये भी पढ़ें— यहां शादी करेंगे दीपिका-रणवीर! एक दिन का किराया सुनकर उड़ जाएंगे होश

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story