×

Urfi Javed: दिल्ली में उर्फी के साथ कैब ड्राइवर ने कर दी ऐसी हरकत, परेशान एक्ट्रेस ने की लड़कियों की सेफ्टी की बात

Urfi Javed: उर्फी जावेद के साथ दिल्ली में एक हादसा हो गया जिसके बाद उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा हेतु गुहार लगाई है। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला और क्या हुआ उर्फी के साथ।

Shweta Srivastava
Published on: 22 Feb 2023 6:57 AM GMT
Uorfi Javed
X

Uorfi Javed (Image Credit-Social Media)

Urfi Javed: उर्फी जावेद के साथ दिल्ली में एक हादसा हो गया जिसके बाद उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा हेतु गुहार लगाई है। दरअसल एक्ट्रेस दिल्ली पहुंचे लेकिन वहां उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद उन्होंने लड़कियों की सेफ्टी को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला और क्या हुआ उर्फी के साथ।

कैब ड्राइवर ने की उर्फी जावेद के साथ ऐसी हरकत

उर्फी जावेद जो अक्सर अपने बोल्ड लुक से सभी को क्लीन बोल्ड कर देतीं हैं उनके साथ देश की राजधानी दिल्ली में कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद वो काफी आहत हुईं हैं। इतना ही नहीं इसके बाद उर्फी ने अपनी आवाज़ बुलंद करते हुए लड़कियों की सुरक्षा के लिए कई बातें कहीं हैं। उर्फी ने ये सब तब कहा जब खुद उनके साथ एक घटना घट गयी। उन्होंने सोशल मीडिया पर सबके सामने अपनी बात रखी और लड़कियों की सुरक्षा को लेकर बात की। उर्फी इस घटना से काफी परेशान लग रहीं थीं। उन्होंने इसके बाद वीमेन सेफ्टी पर अपनी आवाज़ उठाई। वहीँ उन्होंने कैब फैसिलिटी प्रोवाइड करने वाले ‘ऊबर’ (Uber) कंपनी पर भी अपना गुस्सा निकला है।

क्या है पूरा मामला

उर्फी किसी काम से दिल्ली आईं थीं लेकिन उसके बाद को काफी परेशान हो गईं। दरअसल दिल्ली में उर्फी ने कैब बुक की थी जिसका ज़िक्र एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर किया है उन्होंने लिखा," आज मैंने उबर के साथ बहुत बेकार एक्सपीरियंस किया। मैंने ऊबर बुक की थी, जिसे में 6 घंटे के लिए बुक किया था। फिर उसे मैंने थोड़ी देर के लिए रुकवाया था। फिर वो बंदा मेरा सामान लेकर वहां से गायब हो गया। मैंने उसे कॉल किया मैं उसे बुला रही थी लेकिन उसकी लोकेशन एक घंटा दूर दिखा रही थी। वो गायब हो गया और मेरा सामान लेकर वापस भी नहीं आ रहा था। मुझे लेट हो रहा था क्योकि मेरी फ्लाइट थी और वो मिस हो जाती।"

इसके बाद उर्फी ने ये भी बताया कि उन्हें उनका सामान कैसे वापस मिला। उर्फी ने फिर बताया कि,"मैंने एक मेल फ्रेंड को कॉल की। जब उसने उससे बात की तो वो डर गया। आदमी की आवाज पर वो डर गया, वरना लड़की की आवाज पर तो वो डर ही नहीं रहा था। फिर वो एक-डेढ़ घंटे बाद मेरा सामान लेकर आया और वो भी एकदम नशे में। वो बोल भी नहीं पा रहा था। दिल्ली में ऊबर लड़कियों के लिए सेफ नहीं है।”

Uorfi Javed (Image Credit-Social Media)

उर्फी ने वीडियो के साथ एक कैप्शन भी दिया है जिसमे लिखा है," “Uber प्लीज, हम लड़कियों की सुरक्षा के लिए कुछ करिए। आज सबसे खराब एक्सपीरियंस था। ड्राइवर मेरा सामान लेकर गायब हो गया था और फिर दो घंटे बाद पीकर आया। ”

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story