×

शर्मनाक: नारीवाद की आवाज उठाने वाली 'उर्वशी' गर्ल्स को होना पड़ रहा भद्दे कमेंट्स का शिकार

By
Published on: 28 Feb 2017 10:41 AM GMT
शर्मनाक: नारीवाद की आवाज उठाने वाली उर्वशी गर्ल्स को होना पड़ रहा भद्दे कमेंट्स का शिकार
X

नई दिल्ली: हाल ही जब संगीतकार के सुपर हिट गाने 'उर्वशी' का फेमिनिस्ट वर्जन सामने आया, तो न जाने कितने ही लोगों को यह पसंद तो आया। लेकिन महिलाओं के ऊपर बेस्ड इस गाने के वायरल होते ही इसके कलाकारों के खिलाफ कुछ लोग भद्दे शब्दों का यूज करने लगे हैं।

क्या है इस गाने में ख़ास

गाना 'ब्रेक द ग्लास सीलिंग उर्वशी' गाने में दो लड़कियों ने सोसाइटी में व्याप्त पितृसत्तात्मक सोंच और जेंडर इं-इक्वालिटी के खिलाफ आवाज उठाई है। जिन लड़कियों ने इस गाने में आवाज उठाई है, उनको लेकर लोग भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं। इस गाने को 'ब्रेकथ्रू' संस्था की तरफ से बनाया गया है। यूट्यूब पर अब तक इसे 1,75,000 से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि 1,137 बार शेयर किया जा चुका है। वायरल हो रहे गाने 'उर्वशी' को लेकर सोशल मीडिया में ब्रेकथ्रू' संगठन पर लगातार हमला किया जा रहा है।

बता दें कि इस गाने में जो दो लड़कियां नारीवाद के लिए आवाज उठा रही हैं, उन्हें कुछ लोग मोटी और बदसूरत कह रहे हैं। उनका मानना है कि नारीवाद हमेशा भद्दी महिलाओं में ही क्यों जागता है? लोग तो यहां तक कमेंट कर रहे हैं कि सामाजिक बंधनों को यह तोड़ें न तोड़ें, लेकिन अपने डांस से छत के फ्लोर को जरूर तोड़ देगी।

यह है एनजीओ का कहना

गाने में दिखाई दे रही लड़कियों के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने से नाराज एनजीओ का कहना है कि यह वीडियो सिर्फ इसलिए बनाया गया है। ताकि समाज में व्याप्त पितृसत्तात्मकता की सोंच को कम किया जा सके। लोगों में जागरूकता फैले लड़कियों को समझाया जाए कि वह सबसे बेहतर हैं। अगर कोई उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश भी करे, तो वह आसानी से जवाब दे सकें।

आगे की स्लाइड में देखिए गाना 'उर्वशी'

Next Story