Usha Uthup के दूसरे पति Jani Chacko का निधन, शादीशुदा होने के बाद भी जानी को दिल दे बैठी थीं ऊषा

Usha Uthup Husband Died: बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेहतरीन सिंगर ऊषा उत्थुप के फैंस के लिए एक बेहद ही बुरी खबर सामने आ रही है|

Shivani Tiwari
Published on: 9 July 2024 5:22 AM GMT
Usha Uthup Husband Jani Chacko
X

Usha Uthup Husband Jani Chacko (Photo- Social Media)

Usha Uthup Husband Jani Chacko Death: बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेहतरीन सिंगर ऊषा उत्थुप के फैंस के लिए एक बेहद ही बुरी खबर सामने आ रही है, दरअसल ऊषा उत्थुप के पति जानी चाको उत्थुप दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह चुके हैं। इसकी जानकारी उनके परिवार द्वारा ही दी गई है। जानी चाको के निधन से परिवार में मातम छा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जानी चाको की मृत्यु दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुई।

78 साल की उम्र में ऊषा के पति जानी ने ली अंतिम सांस

अपनी बेहतरीन गायिकी के लिए प्रसिद्ध ऊषा उत्थुप के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, उनके पति जानी चाको का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि जानी चाको 8 जुलाई को अपने कोलकाता वाले घर में टीवी देख रहे थे, तभी अचानक से उन्हें घबराहट हुई, जिसके बाद घरवाले आनन फानन में उन्हें हॉस्पिटल लेकर भागे, लेकिन हॉस्पिटल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने की वजह से जानी चाको ने अपना दम तोड़ा। जानी चाको 78 साल के थे।


आज होगा अंतिम संस्कार

जानी चाको ने 78 साल की उम्र में 8 जुलाई को अपनी आखिरी सांस ली, वहीं अब आज यानी कि 9 जुलाई को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। जानी चाको अपने पीछे अपनी पत्नी ऊषा और एक बेटे और बेटी को छोड़ गए हैं। बता दें कि जानी चाको एक जाने माने बिजनेसमैन थे, उनका इंडस्ट्री से कोई नाता नहीं था।

ऊषा उत्थुप के दूसरे पति थे जानी चाको

ऊषा उत्थुप की प्रेम कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी, बता दें कि ऊषा उत्थुप की जानी चाको संग दूसरी शादी थी, वह पहले से शादी शुदा थीं, लेकिन इसके बावजूद भी वह जानी चाको से प्यार कर बैठी थीं। ऊषा उत्थुप ने पहली शादी रामू अय्यर से रचाई थी, लेकिन पांच सालों के अंदर दोनों की शादी टूट गई, क्योंकि ऊषा उत्थुप का दिल बिजनेसमैन जानी चाको पर आ गया था, ये बात रामू अय्यर को पता था, इस वजह से दोनों के रिश्ते में कड़वाहट आती गई और शादी के 5 सालों बाद दोनों पूरी तरह से अलग हो गए।





Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story