×

Vaani Kapoor Biography: वाणी कपूर के जीवन परिचय के बारे में जाने

Vaani Kapoor Biography: बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर को फिल्म शुद्ध देसी रोमांस से फिल्म उद्योग में पहचान मिली। आइए जानते हैं उनके जीवन परिचय के बारे में।

Priya Singh
Written By Priya Singh
Published on: 8 Jan 2022 3:42 PM GMT
Vaani Kapoor Biography: वाणी कपूर के जीवन परिचय के बारे में जाने
X

Vaani Kapoor Biography: बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टेलीवीजन जगत से की थी। फिल्म इंडस्ट्री में आने के लिए उन्हें खूब पापड़ बेलने पड़े थें। इसके लिए अभिनेत्री ने अपने करियर के शुरुआती दौर में एक्टिंग प्रशिक्षण भी लिया था। अभिनेत्री वाणी कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में कैसे एंट्री मिली ये बेहद रोचक कहानी है। आइए विस्तार से इसके बारे में जानते हैं।

अभिनेत्री वाणी कपूर के बचपन और पारिवारिक जीवन के बारे में जाने (Vaani Kapoor Family)

अभिनेत्री वाणी कपूर का जन्म 23 अगस्त 1988 को हुआ। उनका जन्म दिल्ली, भारत में हुआ था। अभिनेत्री वाणी कपूर के पिता का नाम शिव कपूर है। वो पेशे से एक बिजनेसमैन हैं। उनकी मां का नाम डिंपी कपूर है। वो पेशे से एक पूर्व टीचर थीं। वर्तमान में वो एक मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव हैं। उनकी एक बड़ी बहन नुपुर चोपड़ा हैं, जो दुबई में रहती हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि उनके पिता का मानना ​​था कि लड़कियों की शादी कम उम्र में कर देनी चाहिए। उनकी बड़ी बहन की शादी 18 साल की उम्र में हो गई थी, लेकिन वाणी ने ऐसा करने से मना कर दिया। अभिनेत्री वाणी कपूर वर्तमान में अविवाहित हैं। हालांकि उनका नाम कई लड़कों के साथ जुड़ा। उनके पहले बॉयफ्रेंड का नाम आदित्य चोपड़ा है। कुछ महीनों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद अचानक उनका ब्रेकअप हो गया। इसके बाद वो वाणी निखिल थंपी, जो कि एक फेमस फैशन डिजाइनर हैं, के साथ रिलेशनशिप में रहीं।

अभिनेत्री वाणी कपूर के शैक्षणिक जीवन के बारे में जाने (Vaani Kapoor Career)

अभिनेत्री वाणी कपूर ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा एक स्थानिय स्कूल से पूरी की। उन्होंने माता जय कौर पब्लिक स्कूल, अशोक विहार, दिल्ली में पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय ओपेन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की। अभिनेत्री ने इस कॉलेज से डिस्टेंस लर्निंग की थी। उन्होंने पर्यटन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की।

अभिनेत्री वाणी कपूर के एक्टिंग करियर के बारे में जाने (Vaani Kapoor Acting Career)

अभिनेत्री वाणी कपूर ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल किया था। उन्होंने 'एलीट मॉडल मैनेजमेंट' के साथ एक मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू किया और इक्का-दुक्का डिजाइनरों के साथ एक मॉडल के रूप में काम किया। उन्हें मैक्सिम, एफएचएम, वोग और फेमिना जैसी लोकप्रिय पत्रिकाओं के कवर पर चित्रित किया गया था। वो कैडबरी डेयरी मिल्क सिल्क, ओप्पो मोबाइल्स और त्रिभुवनदास भीमजी ज़वेरी ज्वैलरी सहित कई टीवी विज्ञापनों में भी दिखाई दीं।

अभिनेत्री वाणी कपूर के फिल्मी करियर के बारे में जाने (Vaani Kapoor Filmy Career)

अभिनेत्री वाणी कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत रोमांटिक फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' से की थी। यह फिल्म 2013 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अभिनेत्री परिणीती चोपड़ा, सुशांत सिंह राजपूत भी अहम भूमिका में थें। इसके बाद वर्ष 2014 में, वो तमिल रोमांटिक फिल्म 'आहा कल्याणम' में अभिनय करती दिखाई दी। अपने तमिल डेब्यू के लगभग 2 साल बाद, वो बॉलीवुड फिल्म 'बेफिक्रे' (Befikre) में दिखाई दी। यह रोमांटिक फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता रणवीर सिंह लीड रोल में थें।

इस फिल्म के बाद वर्ष 2019 में, उन्होंने बॉलीवुड फिल्म 'वॉर' में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के साथ मुख्य भूमिका निभाई। वर्ष 2017 में, वो 'मैं यार मनाना नी' शीर्षक से एक यश राज रीमेक संगीत वीडियो में दिखाई दीं। इसके तुरंत बाद, उन्हें रणबीर कपूर और संजय दत्त अभिनीत फिल्म 'शमशेरा' के लिए चुना गया था। इसके बाद अभिनेत्री वाणी कपूर थ्रिलर फिल्म 'बेलबॉटम' में सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ नजर आईं। अक्षय कुमार के साथ वाणी की यह पहली फिल्म थी।

अभिनेत्री वाणी कपूर के शारीरिक मापदंड के बारे में जाने

वाणी कपूर की लंबाई 5' 7"

वाणी कपूर की सेंटीमीटर में लंबाई 170 सेमी

वाणी कपूर की मीटर में लंबाई 1.70 मीटर

वाणी कपूर का वजन 57 किलो

वाणी कपूर का वजन पाउंड में 126 पाउंड

वाणी कपूर के आंखों का रंग भूरा

वाणी कपूर के बालों का रंग भूरा

वाणी कपूर का फेसबुक हैंडल ये रहा - https://instagram.com/_vaanikapoor_?utm_medium=copy_link

वाणी कपूर का ट्विटर हैंडल ये रहा - https://www.facebook.com/VaaniKapoorOfficial

वाणी कपूर का इंस्टाग्राम हैंडल ये रहा - https://twitter.com/Vaaniofficial

Priya Singh

Priya Singh

Next Story