×

क्या हुआ जब कपड़ों की वजह से 'वडाली ब्रदर्स' नहीं कर पाए थे परफॉर्म, ऐसे मिली राह

Charu Khare
Published on: 9 March 2018 3:40 PM IST
क्या हुआ जब कपड़ों की वजह से वडाली ब्रदर्स नहीं कर पाए थे परफॉर्म, ऐसे मिली राह
X

अमृतसर| 'वडाली ब्रदर्स' के दो प्रसिद्ध सूफी गायकों में से एक प्यारेलाल वडाली का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे। परिवार ने बताया कि गायक उस्ताद पूरण चंद वडाली के छोटे भाई उस्ताद प्यारेलाल वडाली का कार्डियक अरेस्ट से निजी अस्पताल में निधन हो गया।

Image result for wadali brothersवडाली ब्रदर्स ने भारत और अन्य देशों में कई शोज किए हैं। उनके मशहूर गीतों में 'तू माने या ना माने दिलदारा, आसां ते तेनू रब मान्या' जैसे गीत शामिल हैं। उन्होंने 'पिंजर' जैसी फिल्मों के लिए भी गाया है।

नहीं आसान थी राह-

कलाकारों की राह इतनी आसान नहीं होती। उन्हें तरह-तरह की कठनाइयों का सामना करना पड़ता है। जब पहली बार दोनों कलाकार अपने गांव से बाहर जलंधर के हरबल्लब टेंपल में प्रस्तुति देने गए तो वहां उन्हें इस वजह से नहीं गाने दिया गया क्योंकि उनकी अपीयरेंस लोगों को पसंद नहीं आई। इस घटना ने दोनों को काफी प्रभावित किया था।

Related image

इसके बाद दोनों सिंगर ने जलंधर के संगीत सम्मेलन में गाने का फैसला लिया। वहां ऑल इंडिया रेडियो के एक अधिकारी ने उनकी प्रतिभा को पहचाना और उनका पहला गाना रिकॉर्ड किया।

Image result for wadali brothersप्यारेलाल वडाली बहुत ही साधारण जीवन जीते थे। उनका निवास स्थान गुरू की वडाली में था। दोनों भाई अपने घर में ही संगीत सिखाते थे। इस शर्त पर छात्रों का दाखिला लिया जाता है कि जो भी उनसे संगीत सीखना चाहते हैं, उसे जीवनभर उसका सही इस्तेमाल करना होगा और उसके अस्तित्व को बचाकर रखना होगा।

अमृतसर के पास एक छोटे से गांव के रहने वाले वडाली ब्रदर्स दुनियाभर में अपनी गायकी के लिए काफी मशहूर हैं।



Charu Khare

Charu Khare

Next Story