×

Vaishai Takkar Death: इन सीरियल में काम कर चुंकीं हैं वैशाली टक्कर, जानिए कैसी रही है उनकी लव लाइफ और करियर

Vaishai Takkar Death News: आइये जानते हैं कौन हैं वैशाली टक्कर कैसे पहुंचीं मुंबई और क्या रही है उनकी लव लाइफ।

Shweta Srivastava
Published on: 17 Oct 2022 4:26 AM GMT
Vaishai Takkar Death
X

Vaishai Takkar Death (Image Credit-Social Media)

Vaishai Takkar Biography in Hindi: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को उस समय झटका लग गया जब 30 वर्षीय एक्ट्रेस वैशाली टक्कर के निधन की खबर आई। वो 16 अक्टूबर 2022 को अपने इंदौर स्थित आवास पर मृत पाई गई थी। वैशाली ने एक आठ पन्ने का सुसाइड नोट भी छोड़ा है। एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ रहतीं थीं। उन्हें इस हालत में देखकर परिवार वाले उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए यकीन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आइये जानते हैं कौन हैं वैशाली टक्कर कैसे पहुंचीं मुंबई और क्या रही है उनकी लव लाइफ।

16 अक्टूबर को वैशाली टक्कर के निधन से पूरा देश शोक में है और सभी उनके असामयिक निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। एक्ट्रेस टीवी की दुनिया में एक जाना मना नाम थी और उन्होंने कई शो में काम किया। वैशाली के गॉर्जियस लुक को दर्शकों ने सराहा और उन्होंने अपने अभिनय कौशल से कई दिल जीते। इसके साथ ही, वो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी काफी सक्रिय रहतीं थीं। वैशाली ने इंस्टाग्राम पर कई दिलचस्प रील्स बनाईं और लोगों को ये खूब पसंद भी आई।

वैशाली टक्कर का प्रारंभिक जीवन

Vaishai Takkar Death (Image Credit-Social Media)

वैशाली टक्कर का जन्म 15 जुलाई 1992 को मध्य प्रदेश के उज्जैन में एच बी टक्कर और अन्नू टक्कर के घर हुआ था और उनका एक भाई नीरज टक्कर भी है। वो अपने परिवार, खासकर अपने पिता के बहुत करीब थी, और अक्सर अपने स्पेशल फॅमिली टाइम को अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर भी करती थी। एक इंटरव्यू के दौरान वैशाली ने अपनी शिक्षा के बारे में बात करते हुए बताया था कि उन्होंने 2014 में इंदौर में ही देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के शैक्षिक मल्टीमीडिया अनुसंधान केंद्र (EMRC) से स्नातक की पढ़ाई पूरी की, और बाद में एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में अपना करियर बनाने के लिए मुंबई चली गईं।

वैशाली टक्कर का करियर

Vaishai Takkar Death (Image Credit-Social Media)

वैशाली ने टेलीविज़न सबसे पॉपुलर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के साथ इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत की और मुख्य किरदार नक्श की दोस्त संजना की भूमिका निभाई थी। वो 2015 से 2016 तक लोकप्रिय डेली सोप का हिस्सा रहीं थीं और इस सफलता के बाद उनकी लोकप्रियता और बढ़ गयी। साल 2016 में, उन्होंने बिंदास पर प्रसारित एक और फेमस शो 'ये है आशिकी' में वृंदा की भूमिका निभाई। उसी वर्ष, वैशाली ने सबसे लोकप्रिय डेली सोप 'ससुराल सिमर का' में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अगस्त 2016 से दिसंबर 2017 तक अंजलि भारद्वाज की भूमिका निभाई। उन्हें अपार पहचान और प्रसिद्धि मिली और इस शो में एक नेगिटिव भूमिका निभाने के लिए एक पुरस्कार भी मिला। .

2018 में, वैशाली को एक और शानदार मौका मिला और उन्हें सब टीवी के लोकप्रिय शो 'सुपर सिस्टर्स - चलेगा प्यार का जादू' में कास्ट किया गया। इसके बाद, उन्होंने 'विष या अमृत: सितारा' में नेत्रा की भूमिका निभाई। नवंबर 2019 से जून 2020 तक, वैशाली ने एक और डेली सोप 'मनमोहिनी 2' में अनन्या को की भूमिका निभाई । वैशाली को आखिरी बार दंगल के शो 'रक्षाबंधन... रसाल बनी अपने भाई की ढाल' में देखा गया था। जिसमें उन्हें कनक शिवराज प्रताप सिंह ठाकुर के रूप में देखा गया था।

व्यक्तिगत जीवन

Vaishai Takkar Death (Image Credit-Social Media)

अप्रैल 2021 में, वैशाली ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने एक्स बॉयफ्रेंड डॉ अभिनंदन सिंह के साथ अपनी सगाई की घोषणा की। डॉ. अभिनंदन सिंह ने 2011-12 में मिस्टर युगांडा का खिताब जीता था और वो केन्या स्थित डेंटल सर्जन हैं। वैशाली ने अपने 'रोका सेलिब्रेशन' की एक झलक अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी शेयर की थी। समारोह में कपल के करीबी परिवार के लोग ही मौजूद थे। रोका के एक महीने बाद, वैशाली ने सभी को सूचित किया कि वो अभिनंदन के साथ शादी के बंधन में नहीं बंधेगी। दोनों ने अपनी शादी रद्द कर दी थी, जो जून 2021 में होने वाली थी। इसके बाद वैशाली ने अपने रोका समारोह का वीडियो भी अपने सोशल मीडिया हैंडल से हटा दिया।

वैशाली टक्कर का निधन

Vaishai Takkar Death (Image Credit-Social Media)

16 अक्टूबर 2022 को वैशाली टक्कर ने आत्महत्या कर ली वो अपने इंदौर स्थित आवास पर मृत पाई गई थी। वैशाली साईं बाग कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहतीं थीं। उनके परिवार के सदस्यों द्वारा उन्हें फांसी पर लटका देखकर सभी हैरान रह गए। इसके बाद वे अस्पताल पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने वैशाली को मृत घोषित कर दिया। वो पिछले साल से इंदौर में रह रही थी लेकिन अपने सोशल मीडिया हैंडल पर सक्रिय थी। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, बरामद सुसाइड नोट से पता चलता है कि वो तनाव में थी और उनका एक्स बॉयफ्रेंड उन्हें परेशान कर रहा था। हालांकि, इस चौंकाने वाली घटना के पीछे के कारणों के बारे में अभी और जानकारी का इंतजार है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story