×

Valentine Day 2022 : प्रेम के पर्व पर खरबों का कारोबार, जानें आपके रोमांस से किसे कितना है फायदा

इस वर्ष रोमांटिक कपल्स अपने वैलेंटाइन पर खरबों रुपए उड़ा रहे हैं। पूरे मार्केट की प्राइस सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे।

Priya Singh
Written By Priya Singh
Published on: 13 Feb 2022 8:05 AM GMT (Updated on: 13 Feb 2022 8:42 AM GMT)
Valentine Day 2022 : प्रेम के पर्व पर खरबों का कारोबार, जानें आपके रोमांस से किसे कितना है फायदा
X

फोटो साभार : सोशल मीडिया

Valentine day 2022: फरवरी को प्यार का महिना कहा जाता है। 7 फरवरी से लेकर 14 फरवरी तक वैलेंटाइन वीक सेलिब्रेट किया जाता है। 14 फरवरी को सभी रोमांटिक कपल्स अपने वैलेंटाइन के साथ वैलेंटाइन डे मनाते हैं। इस दिन केवल प्यार के बारे में बातें और चर्चा होती है। हर कोई अपने प्यार को इंप्रेस करना चाहता है। इस दिन की तैयारी बहुत पहले से होने लगती है। हर जगह कपल्स को स्पेशल सुविधाएं मिलती हैं। बड़े शहरों में इस दिन कल्ब में कप्लस के लिए खास ऑफर लागू होती हैं। इस दिन 15 रुपए में मिलने वाला गुलाब का फूल कम से कम 50 रुपए में बिकते हैं।

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि वैलेंटाइन डे के दिन कहां-कहां और किस तरह पैसे खर्च होते हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में लव कपल्स इस एक सप्ताह में लगभग 23.9 बिलियन रुपए अपने प्रेमी या प्रेमिका पर खर्च कर चुके हैं। इन पैसों का सबसे बड़ा अनुपात उन्होंने चॉकलेट और कैंडीज पर खर्च किया है। इसके बाद उन्होंने ज्वेलरी पर पैसे खर्च किए हैं। ज्वेलरी के बाद अमेरिकी प्रेमियों ने रेस्टोरेंट पर अपना पैसा उड़ाया है। वहीं अंत में सबसे ज्यादा पैसा खर्च उन्होंने फूलों पर किया है।

ग्रामिण भारत भी इस त्योहार को अपना रहा

वैलेंटाइन वीक में इंडियन प्रेमियों ने इसबार लगभग 50 हजार करोड़ रुपए खर्च किया है। जबकि पिछले वर्ष यह खर्च 30 हजार करोड़ रुपए के आसपास था। 2014 में प्यार के परिंदो ने कुल 16 हजार करोड़ रुपए खर्च किया था। 2015 में इस आंकड़े में 40 फीसदी की तेजी आई और यह आंकड़ा बढ़कर 22 हजार करोड़ रुपए का हो गया। पिछले साल वैलेंटाइन पर एक रिपोर्ट सामने आई थी। जिसने सभी को हैरान कर दिया था। इस रिपोर्ट में कहा गया था कि ग्रामीण भारत में इस स्पेशल दिन पर शहरों के मुकाबले ज्यादा खर्च किए जा रहे हैं।

भारत इस साल 50 करोड़ का फूल चीन को निर्यात करने वाला है

एक रिपोर्ट के मुताबिक इस असवर पर 2015 में, रूरल इंडियन के खर्च में 22 फीसदी की तेजी आई थी। जबकि अर्बन इंडियन के खर्च में 20 फीसदी का उछाल आया था। रोमांटिक कपल्स को डिजिटल इंडिया का लाभ भी मिल रहा है। इस दौरान ऑनलाइन गिफ्टिंग में भी अच्छी खासी तेजी देखी जा रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, केवल वैलेंटाइन डे के अवसर पर भारत इस साल 50 करोड़ का फूल यूके, यूएई, थाइलैंड, चीन को निर्यात करने वाला है। पिछले साल 30 करोड़ निर्यात किया गया था। वहीं 2020 में भारत ने 24 करोड़ रुपए के फूलों का निर्यात किया था।

Priya Singh

Priya Singh

Next Story