×

Valentine Special Song: इस वैलेंटाइन वीक लगाइये भोजपुरी तड़का इन रोमांटिक गानों के साथ, प्यार में डूबकर सुनिए इन सांग्स को

Valentine Day Special Bhojpuri Song: जहाँ एक तरफ वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो गयी है वहीँ हम आपके लिए आज कुछ बेहतरीन वैलेंटाइन स्पेशल भोजपुरी गीतों को लेकर आये हैं।

Shweta Srivastava
Published on: 14 Feb 2023 1:47 AM GMT (Updated on: 14 Feb 2023 1:47 AM GMT)
Valentine Special Bhojpuri song
X

Valentine Special Bhojpuri song (Image Credit-Social Media)

Valentine Day Special Bhojpuri Song: जहाँ एक तरफ वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो गयी है वहीँ प्यार करने वाले इस दिन को मानाने का अपने अपने अंदाज़ में तरीका ढूढ़ते नज़र आ रहे हैं। और इन सात दिनों की अगर बात करें तो इन्हे आजकल की युवा पीढ़ी को काफी पसंद हैं। वहीँ इन खास प्यार के दिनों में प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे के प्रति अपने प्यार का इज़हार करते नज़र आते हैं। ऐसे में गाने काफी मुख्य भूमिका निभाते हैं और वही ये भोजपुरी स्टाइल में हों तो कहना ही क्या। ऐसे में हम आपके लिए आज कुछ बेहतरीन वैलेंटाइन स्पेशल भोजपुरी गीतों को लेकर आये हैं।

वैलेंटाइन स्पेशल भोजपुरी सांग्स

हमारी इस लिस्ट में सबसे टॉप पर है खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह की फिल्म साथिया का ये रोमांटिक गाना जो इस फिल्म का टाइटिल सांग 'साथिया-साथिया।' इस गाने में खेसरी और अक्षरा काफी रोमांटिक अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं।

भोजपुरी स्टार पवन सिंह और अक्षरा सिंह का सुपरहिट गाना 'मोहब्बत कर गईल अंखियां' प्रेमियों की पहली पसंद है। इस गाने से आपकी गर्लफ्रेंड ज़रूर आपसे इम्प्रेस हो जाएगी।

हमारी इस लिस्ट में पवन सिंह और सहर आफ्शा का एक रोमांटिक सांग 'तोहरी सुरतिया' भी शामिल है। इस गाने में भोजपुरी सितारे काफी रोमांटिक नज़र आ रहे हैं।

खेसारी लाल यादव का गाना 'जवानी बा सरेंडर' भी आपके वैलेंटाइन डे को चार चाँद लगा देगा।

भोजपुरी के सुपर रोमांटिक गानों की इस लिस्ट में आप भोजपुरी के कई गानों को एक साथ भी डाउनलोड करके अपना वैलेंटाइन डे मना सकते हैं।

हमारी इस लिस्ट में शामिल इन सभी गानों को आज ही डाउनलोड करिये और अपनी गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने का ये सुहाना अवसर मत गवाएं।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story