TRENDING TAGS :
Varun Dhawan-Janhvi Kapoor की फिल्म Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari पोस्टपोन, अब इस महीने होगी रिलीज
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Release Date: फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन अब ये फिल्म सितंबर महीने में थिएटरों में दस्तक देगी।
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari New Releases Date: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री जान्हवी कपूर की जोड़ी एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर धमाका करने के लिए तैयार है, जी हां! वरुण धवन और जान्हवी कपूर अपनी आने वाली फिल्म "सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी" को लेकर सुर्खियों में बनें हुए हैं, ये फिल्म अप्रैल महीने में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स के फिल्म की रिलीज डेट आगे खिसका दी है, जी हां! दर्शकों को सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी फिल्म के लिए थोड़ा लंबा इंतजार करना होगा, आइए जानते हैं कि अब ये फिल्म कब रिलीज होगी।
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी रिलीज डेट (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Release Date)
निर्देशक शशांक खेतान के डायरेक्शन में बन रही फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन अब लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक ये फिल्म सितंबर महीने में थिएटरों में दस्तक देगी। जी हां! आज ही मेकर्स द्वारा फिल्म की नई रिलीज डेट अनाउंस की गई। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी मूवी का पोस्टर शेयर किया और बताया कि फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन हो गई है।
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी मूवी अब 18 अप्रैल को नहीं रिलीज होगी, बल्कि अब ये फिल्म 12 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यानी कि अब दर्शकों को इस फिल्म के लिए थोड़ा लंबा इंतजार करना होगा।
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी स्टार कास्ट (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Star Cast)
वरुण धवन और जान्हवी कपूर एक बार फिर साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं, इस फिल्म से पहले दोनों बवाल फिल्म में साथ काम कर चुकें हैं। वरुण धवन और जान्हवी कपूर के साथ इस फिल्म में अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ भी हैं। फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है, जबकि करण जौहर फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। अब दर्शक इस फिल्म को 12 सितंबर से सिनेमाघरों में देख सकेंगे।