×

Varun Dhawan पत्नी Natasha Dalal के साथ पहुंचे हॉस्पिटल, पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार

Varun Dhawan First Baby: वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल के साथ अस्पताल पहुंचे, अभिनेता को सोमवार सुबह हिंदुजा अस्पताल में देखा गया

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 3 Jun 2024 8:28 AM GMT (Updated on: 4 Jun 2024 4:01 AM GMT)
Varun Dhawan Natasha Dalal First Baby
X

Varun Dhawan Natasha Dalal First Baby

Varun Dhawan Natasha Dalal First Baby: सोमवार की सुबह, बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन को हिंदुजा अस्पताल में एक छोटे से लाल बैग के साथ देखा गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेता नताशा दलाल के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. इस दौरन वरुण धवन को एक साधारण सफेद टीशर्ट और नीले रंग की ट्रैक पैंट में देखा गया। Varun Dhawan बिना किसी सवाल का जवाब दिए पैपराज़ी के पास से चले गए. साल की शुरुआत में, फरवरी में, वरुण और नताशा ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की थी। इस जोड़े ने एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें वरुण नताशा के बेबी बंप पर किस करते हुए नज़र आ रहे थे।

क्या वरूण धवन व नताशा दलाल के घर होने वाली हैं बेटी (Are Varun Dhawan and Natasha Dalal Have Daughter)-



वरूण धवन (Varun Dhawan) व नताशा दलाल (Natasha Dalal) के घर होने वाली हैं बेटी? इस समय सोशल मीडिया पर ये खबरें तेजी से वायरल हुई थी। बता दे कि हालहि में नताशा दलाल की गोद भराई की तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। जिसके बाद हर किसी ने मन में एक ही सवाल था की क्या वरूण धवन व नताशा दलाल की बेटी होगी। क्योकि वरूण धवन व नताशा दलाल ने हालहि में काफी अंतरंग तरीके से बेबी शॉवर मनाया गया। जिसमें उनके करीबी दोस्त व परिवार के लोग ही शामिल हुए हैं।

जैसे ही कार्यक्रम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आई, उसके बाद वरूण धवन के प्रशंसकों ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया कि वह एक बेटी के पिता बनने वाले हैं। जब प्रशंसकों ने वरूण व नताशा के बेबी शॉवर केक की तस्वीरें देखीं क्योकिं उनके बेबी शॉवर में प्रयोग किए गए केक पर टेडी बियर के ऊपर गुलाबी धनुष व गुलाबी गुलाब बना हुआ था। यहाँ तक की पैपराजी को जो गिफ्ट बांटे गए थे वह भी गुलाबी रंग के ही थी। परंपरागत रूप से बच्चे के जन्म के समय गुलाबी रंग को हमेशा एक बेबी गर्ल के साथ जोड़ा जाता है।

सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- "केक पर लगे टेडी में गुलाबी धनुष भी हैं! तो शायद यह एक लड़की है!

तो वहीं, कुछ प्रशंसकों ने ये भी लिखा की गोद भराई की थीम का बच्चे के लिंग से कोई लेना-देना नहीं है। एक यूजर ने लिखा- सोनम को एक लड़का हुआ था और उनकी गोद भराई का रंग पेस्टल व फूलों वाला था, उसमें पिंक कलर की ड्रेस पहनी थी। जिससे लोगों को लगा कि उनको एक लड़की है। ये सिर्फ एक थीम है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story