×

Varun Dhawan और Natasha Dalal को होने वाली है बेटी? गोद भराई के बाद अटकलें हुई तेज

Varun Dhawan News: वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल की गोद भराई के रस्मों की तस्वीरे वायरल, जिसपर नेटिज़ेंस बोल रहे होगी बेटी

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 22 April 2024 11:23 AM GMT (Updated on: 22 April 2024 11:47 AM GMT)
Varun Dhawan Child
X

Varun Dhawan Child 

Varun Dhawan Natasha Dalal Child: वरूण धवन (Varun Dhawan) व नताशा दलाल (Natasha Dalal) के घर होने वाली हैं बेटी? इस समय सोशल मीडिया पर ये खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं। बता दे कि हालहि में नताशा दलाल की गोद भराई की तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। जिसके बाद हर किसी ने मन में एक ही सवाल था की क्या वरूण धवन व नताशा दलाल की बेटी होगी। क्योकि वरूण धवन व नताशा दलाल ने हालहि में काफी अंतरंग तरीके से बेबी शॉवर मनाया हैं। जिसमें उनके करीबी दोस्त व परिवार के लोग ही शामिल हुए हैं।

क्या वरूण धवन व नताशा दलाल के घर होने वाली हैं बेटी?-


जैसे ही कार्यक्रम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आई, उसके बाद वरूण धवन के प्रशंसकों ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया कि वह एक बेटी के पिता बनने वाले हैं। जब प्रशंसकों ने वरूण व नताशा के बेबी शॉवर केक की तस्वीरें देखीं क्योकिं उनके बेबी शॉवर में प्रयोग किए गए केक पर टेडी बियर के ऊपर गुलाबी धनुष व गुलाबी गुलाब बना हुआ था। यहाँ तक की पैपराजी को जो गिफ्ट बांटे गए थे वह भी गुलाबी रंग के ही थी। परंपरागत रूप से बच्चे के जन्म के समय गुलाबी रंग को हमेशा एक बेबी गर्ल के साथ जोड़ा जाता है।

सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- "केक पर लगे टेडी में गुलाबी धनुष भी हैं! तो शायद यह एक लड़की है!

तो वहीं, कुछ प्रशंसकों ने ये भी लिखा की गोद भराई की थीम का बच्चे के लिंग से कोई लेना-देना नहीं है। एक यूजर ने लिखा- सोनम को एक लड़का हुआ था और उनकी गोद भराई का रंग पेस्टल व फूलों वाला था, उसमें पिंक कलर की ड्रेस पहनी थी। जिससे लोगों को लगा कि उनको एक लड़की है। ये सिर्फ एक थीम है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story