Border 2 Update: सनी देओल के साथ बॉर्डर 2 में ये एक्टर निभाएगा अहम भूमिका

Border 2 Cast Update: बॉर्डर 2 का टीज़र सिनेमाघरो में रिलीज़ कर दिया गया है, इसके साथ ही बॉर्डर 2 के कास्ट पर अपडेट आया है।

Shikha Tiwari
Published on: 16 Aug 2024 11:19 AM GMT
Border 2 Cast Update
X

Border 2 Varun Dhawan (Image- Social Media) 

Border 2 Update: इस साल की सबसे चर्चित फिल्म Border 2 को लेकर ताजा अपडेट आए हैं। गदर 2 में तहलका मचाने के बाद सनी देओल अपनी एक और फिल्म का रीमेक लेकर आ रहे हैं वो है Border का जोकि1997 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म सबसे प्रसिद्ध देशभक्ति और युद्ध पर आधारित फिल्म मानी जाती है। आज भी इस फिल्म को दर्शक काफी चाव के साथ देखते हैं। इसके साथ ही इसके गाने काफी ज्यादा प्रसिद्ध हैं। अब जाकर इसके सीक्वल पर काम किया जा रहा है। इस फिल्म के लिए निर्माता काफी प्रभावशाली एक्टर्स की एक टुकड़ी तैयार कर रहे हैं। जैसे बॉर्डर में थे। चलिए जानते हैं Border 2 के कास्ट को लेकर क्या ताजा अपडेट सामने आए हैं।

बॉर्डर 2 कास्ट अपडेट (Border 2 Cast Update)-

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Border 2 में वरुण धवन ने बॉर्डर 2 के लिए अनुबंध कर लिया है और वह सनी देओल के साथ फिल्म में मुख्य भूमिका में होंगे. Border 2 में Varun Dhawan की कास्टिंग कोई आश्चर्य की बात नहीं है। क्योंकि वो लगातार फिल्म निर्देशक अनुराग सिंह के साथ सहयोग में रहे हैं। इसके अलावा Border 2 में दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurana) की कास्टिंग की बातचीत चल रही हैं। अभी Border 2 के लिए अन्य कास्ट की तलाश की जा रही हैं।

बॉर्डर 2 रिलीज डेट (Border 2 Release Date)-

Border 2 के प्री-प्रोडक्शन का काम चल रहा है। ये फिल्म नवंबर 2024 तक फ्लोर पर आ जाएगी। तो वहीं Border 2 के लिए दर्शकों को लंबा इंतजार करना पड़ेगा। खबरों कि मानें तो 2026 गणतंत्रा दिवस के अवसर पर Border 2 रिलीज की जाएगी।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story