×

रिलीज हुआ ‘जुड़वां 2’ का ‘सुनो गणपति बप्पा मोरया’, वरुण लगा रहे मदद की गुहार

By
Published on: 1 Sep 2017 3:39 AM GMT
रिलीज हुआ ‘जुड़वां 2’ का ‘सुनो गणपति बप्पा मोरया’, वरुण लगा रहे मदद की गुहार
X
रिलीज हुआ ‘जुड़वां 2’ का ‘सुनो गणपति बप्पा मोरया’, वरुण लगा रहे मदद की गुहार

मुंबई : फिल्म ‘जुड़वां 2’ का नया गाना रिलीज हो चुका है। गाने के बोल हैं 'सुनो गणपति बाप्पा मोरया'। गाने ‘सुनो गणपती बप्पा मोरया’ में वरुण धवन टपोरी लुक में नजर आ रहे हैं। गाने में वरुण धवन काफी मस्ती के मूड में गणेश भगवान से खुद को छोरियों से बचाने की गुहार लगा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : अगर करने जा रहे हैं गणपति बप्पा का विसर्जन, तो इन बातों का रखें ख़ास ध्यान

गणेश महोत्सव जैसे शुभ अवसर पर रिलीज हुए गणपति बप्पा का यह गीत सही समय पर अपनी दस्तक दे चुका है। साथ ही यह गीत गणपति विसर्जन जैसे मौके के लिए भी उत्तम गाना माना जा रहा है। इसे गणेशोत्सव का एंथम कहें, तो गलत नहीं होगा।

यह भी पढ़ें : सुनाना है गणपति को अपने दुखों का हाल, तो इस मंदिर जाकर लगाएं डायरेक्ट कॉल

‘जुड़वां 2’ में वरुण धवन को राजा और प्रेम के रूप में दिखेंगे। जैकलीन फर्नांडीज, तापसी पन्नू मूल फिल्म से करिश्मा कपूर और रंभा की भूमिका अदा करती हुई नजर आएंगी।

फिल्म 29 सिंतबर को रिलीज होगी।

नीचे देखें जुड़वां 2 का दमदार ट्रेलर

Next Story