×

Varun-Natasha Anniversary: कभी नताशा ने ठुकरा दिया था वरुण का प्यार, ऐसे शुरू हुई थी इनकी Love Story

Varun Dhawan Natasha Dalal Love Story: वरुण धवन और नताशा दलाला ने आज ही के दिन वर्ष 2019 में सात फेरे लिए थें। बचपन में ही वरुण का दिल नताशा पर आ गया था।

Priya Singh
Written By Priya Singh
Published on: 24 Jan 2022 8:07 AM GMT
Varun-Natasha Anniversary: कभी नताशा ने ठुकरा दिया था वरुण का प्यार, ऐसे शुरू हुई थी इनकी Love Story
X

फोटो साभार : सोशल मीडिया 

Varun Natasha Anniversary: राजेश दलाल और गौरी दलाल की बेटी नताशा दलाल एक प्रसिद्ध फैशन डिजायनर हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल, मुंबई से पूरी की। नताशा ने न्यूयॉर्क के फैशन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से ग्रेजुएशन किया। कोर्स पूरा करने के बाद वो 2013 में मुंबई लौट आईं और अपनी खुद की क्लोदिंग लाइन नताशा दलाल लेबल लॉन्च की। नताशा लहंगे, गाउन और ब्राइडल वियर डिजाइन करने में माहिर हैं। नताशा के ब्राइडल आउटफीट को सेलेब्स भी सराहते हैं।


स्कूल में दोस्ती हुई थी नताशा और वरुण की

अभिनेता वरुण धवन ने फेसम शो 'कॉफी विद करण' (Coffee With Karan) के सीजन 6 में यह खुलासा किया था कि वो नताशा दलाल को जी-जान से चाहते हैं। उन्होंने शो में आधिकारिक तौर पर यह बयान दिया था कि वो और नताशा रिलेशनशिप में हैं। उन्होंने कहा, " मैं उसे डेट कर रहा हूं और हम कपल हैं। मैं उससे शादी करने की योजना बना रहा हूं। " वरुण ने आगे बताया कि नताशा और वो बचपन के दोस्त रहे हैं। उनकी दोस्ती स्कूल से शुरु हुई थी। वे 20 के दशक के मध्य तक अच्छे दोस्त रहे थे।

वरुण के माता - पिता की फेवरेट हैं नताशा

वरुण ने आगे बताया कि नताशा दलाल उनके परिवार के लिए हमेशा एक सदस्य की तरह थीं। नताशा वरुण के ज्यादातर पारिवारिक समारोहों में शिरकत करती थीं। नताशा वरुण के माता - पिता के भी करीब हैं। वरुण और नताशा एक - दूसरे को छठी क्लास से जानते थे। लेकिन एक संगीत समारोह में मिलने के बाद वरुण को नताशा से प्यार हो गया। इस संगीत समारोह के बाद वरुण और नताशा अक्सर मिलने लगें। जिसके बाद वरुण ने आखिरकार नताशा के सामने अपनी भावनाओं को कबूल किया। इसके बाद से वरुण नताशा को डेट कर रहे थें।


नताशा ने वरुण को किया रिजेक्ट

बता दें कि इस प्रपोजल से पहले भी वरुण ने नताशा को लगभग तीन बार प्रपोज किया था। लेकिन नताशा हमेशा उनके प्यार को अस्वीकार कर देतीं। हालांकि वरुण ने उम्मीद नहीं खोई और वो इस कोशिश में लगे रहें कि कभी तो नताशा उनकी भावनाओं को समझेंगी। अंत में जाकर नताशा ने इस रिश्ते के लिए हां कर दिया और उन्होंने वरुण के प्यार को सभी को सामने स्वीकार किया। बीच में नताशा और वरुण के ब्रेकअप की भी खबर आ रही थी। ऐसा इसलिए था क्योंकि नताशा का मानना था कि वरुण अपनी सह - कलाकार आलिया भट्ट की ओर आकर्षित हो रहे थें।

Priya Singh

Priya Singh

Next Story