×

वरुण धवन ने कहा- सोशल मीडिया की नकारात्मक टिप्पणियों से प्रभावित होता हूं

सोशल मीडिया पर लोकप्रिय होना पसंद करने वाले बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन का कहना है कि ट्रोलिंग और आलोचना से वह प्रभावित होते हैं। वरुण शुक्रवार शाम यहां 'जागरण सिनेमा समिट-फ्यूचर ऑफ सिनेमा' का हिस्सा बने।

priyankajoshi
Published on: 16 Sep 2017 6:18 AM GMT
वरुण धवन ने कहा- सोशल मीडिया की नकारात्मक टिप्पणियों से प्रभावित होता हूं
X

मुंबई : बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन का कहना है कि ट्रोलिंग और आलोचना से वह प्रभावित होते हैं। वरुण शुक्रवार शाम 'जागरण सिनेमा समिट-फ्यूचर ऑफ सिनेमा' का हिस्सा बने।

ये भी पढ़ें... अंतरराष्ट्रीय जैज महोत्सव 23 सितंबर से दिल्ली में, जुटेंगे संगीत के महारथी

इस दौरान उन्होंने कहा, 'मैं सोशल मीडिया का इस्तेमाल करता हूं और जहां सकारात्मक टिप्पणियां मुझे प्रेरित करती हैं। वहीं नकारात्मक टिप्पणियां और आलोचना मुझे मानसिक तौर पर परेशान कर देती हैं। मेरी फिल्म की नकारात्मक समीक्षा या मेरी फिल्मों के बारे में एक लाइन भी नकारात्मक टिपप्णी मुझे प्रभावित करती है।'

ये भी पढ़ें... सलमान खान लंदन में ग्लोबल डायवर्सिटी अवॉर्ड से हुए सम्मानित

वरुण ने कहा कि हम अनुशासित जीवन जीते हैं। कुछ भी कैमरे से छिपा नहीं रहता है। डेट पर जाना भी मुश्किल होता है।अपने शुरुआती संघर्ष के बारे में वरुण ने बताया कि वह अपने एक दोस्त के साथ ऑडिशन दिया करते थे और हर जगह उन्हें नकार दिया गया। उन्होंने फिल्म 'धोबी घाट' और कुछ धारावाहिकों के लिए ऑडिशन दिया लेकिन उन्हें नहीं लिया गया। फिर उन्होंने धर्मा प्रोडक्शन के लिए सहायक निर्देशक के पद के लिए आवेदन किया। उन दिनों वह लंबे बाल रखते थे, लेकिन काम पाने के लिए उनसे बाल कटाने को कहा गया।

ये भी पढ़ें... फरहान अख्तर कर रहे हैं यरवदा सेंट्रल जेल की तारीफ, जानिए क्या बोले?

priyankajoshi

priyankajoshi

इन्होंने पत्रकारीय जीवन की शुरुआत नई दिल्ली में एनडीटीवी से की। इसके अलावा हिंदुस्तान लखनऊ में भी इटर्नशिप किया। वर्तमान में वेब पोर्टल न्यूज़ ट्रैक में दो साल से उप संपादक के पद पर कार्यरत है।

Next Story