×

VIRAL PHOTO: यह एक्टर बन गया है विराट कोहली का जबरा फैन, रख लिया है उनके जैसा हेयर कट

ऐसी ही कुछ दीवानगी दिखा रहे हैं एक्टर वरुण धवन। जी हां, वरुण धवन अपनी अपकमिंग फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया में' क्रिकेटर विराट कोहली की हेयर स्टाइल में नजर आने वाले हैं।

By
Published on: 2 March 2017 9:15 AM GMT
VIRAL PHOTO: यह एक्टर बन गया है विराट कोहली का जबरा फैन, रख लिया है उनके जैसा हेयर कट
X

varun-dhawan

मुंबई: जब हम किसी को पसंद करते हैं, तो उसके लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। उसके लिए हमारे दिल में जो प्यार और रेस्पेक्ट होता है, वह दूसरों को भले ही पागलपन लगता है, लेकिन हमारे लिए वो हमारी दीवानगी होती है। पुराने टाइम में तो राजेश खन्ना जैसे सुपरस्टार की फोटो से ही लड़कियां शादी कर लेती थी, यह उनकी दीवानगी ही थी।

ऐसी ही कुछ दीवानगी दिखा रहे हैं एक्टर वरुण धवन। जी हां, वरुण धवन अपनी अपकमिंग फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया में' क्रिकेटर विराट कोहली की हेयर स्टाइल में नजर आने वाले हैं। वरुण धवन के मुताबिक़ विराट कोहली एक शांत और विनम्र इंसान हैं। हाल ही में उन्होंने अपने हेयर कट की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके साथ विराट कोहली भी हैं। दोनों अपना हेयर स्टाइल दिखा रहे हैं। शेयर की हुई तस्वीर के साथ वरुण धवन ने लिखा है कि बद्री केवल विराट कोहली का फैन है। इसके अलावा उन्होंने कई बातें लिखी।

बता दें कि वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में उनके साथ आलिया भट्ट हैं और इसे डायरेक्टर शशांक खेतान ने डायरेक्ट किया है। फिलहाल वह जुड़वां 2 की शूटिंग की तैयारी कर रहे हैं।

आगे की स्लाइड में देखिए फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' के हिट गाने

आगे की स्लाइड में देखिए फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' का ट्रेलर

Next Story