×

Khushi Kapoor-Vedang Raina को कर रही हैं डेट? एक्टर ने बताया अपना रिलेशनशिप स्टेटस

Khushi Kapoor-Vedang Raina Relationship: पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि खुशी कपूर और वेदांग रैना एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। ऐसे में अब एक्टर ने अपना रिलेशनशिप स्टेटस रिवील किया है।

Ruchi Jha
Written By Ruchi Jha
Published on: 29 Dec 2023 9:33 AM GMT
Khushi Kapoor-Vedang Raina को कर रही हैं डेट? एक्टर ने बताया अपना रिलेशनशिप स्टेटस
X

Khushi Kapoor Vedang Raina Relationship: हाल ही में जोया अख्तर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘द आर्चीज’ से शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा, दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर सहित कई नए चेहरों ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इस फिल्म से वेदांग रैना ने भी अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की है। इस फिल्म में के बाद से ही खुशी कपूर और वेदांग रैना के अफेयर्स की खबरें खूब उड़ रही हैं। ऐसे में अब वेदांग ने खुद अपना रिलेशनशिप स्टेटस रिवील किया है।

वेदांग रैना ने बताया अपना रिलेशनशिप स्टेटस

दरअसल, हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में वेदांग ने अपने और खुशी के रिलेशनशिप अफेयर्स के बारे मे बात करते हुए बताया- ''ख़ुशी और मैं कई लेवल पर जुड़े हैं। म्यूजिक में हमारा इंटरेस्ट एक जैसा था। ख़ुशी और मैं डेटिंग नहीं कर रहे हैं। मेरा उसके साथ बहुत स्ट्रॉन्ग बॉन्ड है। हम एक-दूसरे को बहुत लंबे समय से जानते हैं और हम कई चीजों से जुड़े हुए हैं। मैं अभी सिंगल हूं। जब राइट टाइम होगा तो उम्मीद है कि सिचुएशन बदल जाएगी।''


खुशी के बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल हुए थे वेदांग

बता दें कि खुशी कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल होने के बाद से वेदांग और खुशी के डेटिंग की अफवाहें फैल गई थीं। इंटीमेट लंच में ख़ुशी की बहन जाह्नवी कपूर संग उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया, ओरी और वेदांग रैना शामिल हुए थे। ओरी ने खुशी का केक काटते हुए एक वीडियो अपने इंस्टा पर शेयर किया था, जिसमें वेदांग खुशी के बगल में बैठकर उनके लिए क्लैप करते नजर आ रहे थे।


‘द आर्चीज़’ से वेदांग को मिली पहचान

वेदांग के फिल्मी करियर की बात करें, तो जैसा कि हमने आपको बताया कि उन्होंने जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज़’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। ये फिल्म 7 दिसंबर 2023 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म से वेदांग को काफी पॉपुलैरिटी मिली है। क्रिटिक्स ने भी वेदांग की तारीफ की थी और यहां तक कि सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके लुक की वजह से उनकी तुलना रणवीर सिंह से की थी।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।

Next Story