×

‘वीरे दी वेडिंग’ में एक साथ काम करेंगी सोनम, करीना, स्वरा और शिखा

shalini
Published on: 15 Jun 2016 8:42 AM GMT
‘वीरे दी वेडिंग’ में एक साथ काम करेंगी सोनम, करीना, स्वरा और शिखा
X

मुंबई: बॉलीवुड में जल्द ही एक ऐसी फिल्म बनने वाली है, जो पूरी तरह फीमेल्स पर बेस्ड होगी। इस फिल्म में एक्ट्रेस करीना कपूर, सोनम कपूर और स्वरा भास्कर लीड कैरेक्टर में दिखाई देंगी। बता दें कि इस फिल्म का डायरेक्शन शुभाष घोष करेंगे यह फिल्म एकता कपूर और सोनम कपूर की बहन रिया कपूर बना रही हैं।

सोनम ने ट्वीट कर दी जानकारी

-इसके बारे में सोनम कपूर ने ट्वीट किया कि, ‘वीरे दी वेडिंग’ मेरी अगली फिल्म है।

-रिया कपूर, करीना कपूर, स्वरा भास्कर, शिखा तलसानिया, एकता कपूर की टीम के साथ यह फिल्म बनेगी।

-सोनम ने बताया कि यह फिल्म नए जमाने की लड़कियों पर बनी है और पुरानी परंपराओं व सीमाओं को तोड़ेगी।

पहली बार नजर आएंगी करीना कपूर के साथ

-बता दें कि ‘नीरजा’ फेम एक्ट्रेस सोनम कपूर पहली बार बेबो करीना कपूर के साथ काम करते नजर आएंगी।

-लेकिन सोनम ने स्वरा के साथ इससे पहले भी काम कर चुकी है, जिसमें ‘रांझणा’ और ‘प्रेम रतन धन पायो’ जैसी फिल्में शामिल है।

-इनके अलावा एक्टर टीकू तलसानिया की बेटी शिखा भी इस फिल्म में दिखाई देंगी।

-इससे पहले सिखा 2009 में आई एक फिल्म ‘‘वेक अप सीड’’ में रणबीर कपूर की दोस्त का यादगार रोल किया था।

shalini

shalini

Next Story