×

Vikram Gokhale: हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज कलाकार विक्रम गोखले नहीं रहे,..हमेशा याद रहेगा उनका किरदार

Vikram Gokhale Passed Away: हिंदी और मराठी सिनेमा के ख्याति प्राप्त कलाकार विक्रम गोखले का आज निधन हो गया। वो बीते 5 नवंबर से पुणे के पंडित दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती थे।

aman
Written By aman
Published on: 26 Nov 2022 9:30 AM GMT (Updated on: 26 Nov 2022 11:01 AM GMT)
veteran actor of hindi and marathi film vikram gokhale passed away
X

विक्रम गोखले (Social Media)

Vikram Gokhale Passed Away: हिंदी और मराठी सिनेमा के ख्याति प्राप्त कलाकार विक्रम गोखले (Vikram Gokhle) का आज निधन हो गया। वो बीते 5 नवंबर से पुणे के पंडित दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल (Pandit Deenanath Mangeshkar Hospital) में भर्ती थे। डॉक्टरों ने बताया उनके शरीर के कई अंग ने काम करना बंद कर दिया था। जिसके बाद उन्हें आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया था। शनिवार (26 नवंबर) को उन्होंने अंतिम सांस ली।

पंडित दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में विक्रम गोखले का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि लाख कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। उन्होंने दुनिया को भले ही हमेशा के लिए अलविदा कह दिया, मगर अपने पीछे बेहतरीन अदाकारी की एक श्रृंखला छोड़ गए, उसे दर्शक हमेशा याद रखेंगे। मशहूर अभिनेता विक्रम गोखले के निधन की खबर मिलते ही हिंदी और मराठी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उनके प्रशंसकों की आंखें नाम हैं। सभी नम आंखों से एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। आज शाम 4 बजे विक्रम गोखले का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।

मौत की फैली थी अफवाह

हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले का आज 77 साल की उम्र में निधन हो गया। पुणे के बैकुंठ क्रिमेटोरियम में आज शाम ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें, हाल ही में जब विक्रम गोखले का इलाज चल रहा था तब उनके निधन की अफवाह फैल गई थी। अनुपम खेर सहित कई फ़िल्मी सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि भी दे दी। लेकिन, बाद में ये महज एक अफवाह निकली। हालांकि, तब उनकी बेटी ने मीडिया को बताया था कि, उनके पिता की हालत नाजुक है और वो आईसीयू में वेंटिलेटर पर हैं। मगर, आज विक्रम गोखले हमें अलविदा कह गए।

26 साल की उम्र में 'परवाना' से किया था डेब्यू

विक्रम गोखले ने महज 26 साल की उम्र में फिल्मों में कदम रखा था। जब वो 26 साल के थे तब 1971 में महानायक अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म 'परवाना' में उन्हें रोल मिला था। विक्रम गोखले जितने पॉपुलर हिंदी फिल्मों थे उससे काम मराठी फिल्मों में भी नहीं थे। उन्होंने अपने जीवन काल में कई हिंदी और मराठी फिल्मों में काम किया। इनमें 1990 में अमिताभ बच्चन की फिल्म 'अग्निपथ' और 1999 में उनकी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन अभिनीत फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' भी शामिल है।

'निकम्मा' में दिखे थे आखिरी बार

विक्रम गोखले (Vikram Gokhale) को अंतिम बार शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और अभिमन्यु दासानी (Abhimanyu Dasani) के साथ रुपहले पर्दे पर देखा गया था। वो फिल्म थी 'निकम्मा'। ये फिल्म इसी वर्ष जून महीने में रिलीज हुई थी। अपने 40 साल से अधिक लंबे करियर में विक्रम गोखले ने कई यादगार भूमिकाएं निभायीं।

मिल चुका है बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार

विक्रम गोखले को साल 2010 में मराठी फिल्म 'अनुमति' में यादगार अभिनय के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया था। उन्होंने मराठी फिल्म 'आघाट' के साथ अपने निर्देशन की भी शुरुआत की थी। विक्रम गोखले छोटे पर्दे पर भी दिखते रहे थे।

अनुपम खेर ने किया ट्वीट


aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story