×

RIP: स्टेज और फिल्मों की मशहूर अदाकारा सुलभा देशपांडे का निधन

By
Published on: 4 Jun 2016 4:45 PM GMT
RIP: स्टेज और फिल्मों की मशहूर अदाकारा सुलभा देशपांडे का निधन
X

मुंबई: सीनियर थिएटर आर्टिस्ट और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुलभा देशपांडे का लंबी बीमारी के बाद मुंबई स्थित उनके आवास पर शनिवार को निधन हो गया। लम्बे समय से बीमार चल रहीं सुलभा 79 साल की थी। विजय तेंदुलकर जैसे प्रख्यात नाट्य लेखकों द्वारा लिखे नाटकों में अभिनय करने वाली सुलभा ने कई मराठी,हिंदी फिल्मों के साथ साथ टीवी सीरियलों में भी काम किया था।

हिन्दी सिनेमा में उन्होंने ‘भूमिका (1977)’, ‘अरविन्द देसाई की अजीब दास्तान (1978)’, ‘गमन (1978)’ में यादगार भूमिकाएं निभाई।

हाल के दिनों में वह गौरी शिंदे निर्देशित फिल्म ‘इंग्लिश विंग्लिश’ में नजर आई थीं। वह तेंदुलकर, विजय मेहता और सत्यदेव दुबे के साथ प्रतिष्ठित मराठी थियेटर ग्रुप ‘रंगायन’ से भी जुड़ी रहीं। उन्होंने अपने पति अरविन्द देशपांडे के साथ 1971 में थियेटर ग्रुप ‘अविष्कार’ का गठन किया था। उनके पति का 1987 में देहांत हो चुका था।

Next Story