×

मशहूर फिल्म निर्देशक के. विश्वनाथ को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, जानें उनके बारे में

aman
By aman
Published on: 25 April 2017 8:48 AM GMT
मशहूर फिल्म निर्देशक के. विश्वनाथ को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, जानें उनके बारे में
X
मशहूर फिल्म निर्देशक के. विश्वनाथ को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, जानें उनके बारे में

मुंबई: मशहूर तेलुगु फिल्म निर्देशक कसीनथुनी विश्वनाथ को साल 2016 के दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। तेलुगू, तमिल और हिंदी में फिल्में बनाने वाले कसीनथुनी विश्वनाथ यह पुरस्कार पाने वाले 48वीं हस्ती होंगे। पुरस्कार में उन्हें एक स्वर्णकमल, 10 लाख रुपए नकद सहित एक शॉल प्रदान किया जाएगा।

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 3 मई को दिल्ली के विज्ञान भवन में एक समारोह में उन्हें सम्मानित करेंगे। के. विश्वनाथ की कुछ प्रमुख फ़िल्मों में सरगम, कामचोर, संजोग, जाग उठा इंसान और ईश्वर शामिल हैं। विश्वनाथ सप्तापदी और संकराभरणम जैसी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मों में काम कर चुके हैं। इस पुरस्कार की घोषणा सोमवार को सूचना और प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू ने दादा साहब फाल्के पुरस्कार समिति की सिफारिश को मंजूरी के बाद की।

कौन हैं के. विश्वनाथ?

के. विश्वनाथ का जन्म गुडीवाडा (आंध्र प्रदेश) में फरवरी 1930 में हुआ। विश्वनाथ ने 5 राष्ट्रीय पुरस्कार, 20 नंदी अवार्ड (आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित), लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड सहित 10 फ़िल्मफेयर पुरस्कार हासिल किए हैं। इन्हें 1992 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story