×

शोक में सिनेमा जगत: नहीं रहे साउथ के ये फेमस डायरेक्टर, खबर आते ही हर कोई रह गया दंग

K Vishwanath Died: तेलगू सिनेमा के जाने-माने निर्देशक और एक्टर के विश्वनाथ का गुरुवार देर रात निधन हो गया। वह 92 साल के थे।

Jugul Kishor
Published on: 3 Feb 2023 3:12 AM GMT
K Vishwanath Died
X

K Vishwanath (Pic: Social Media) 

K Vishwanath Died: तेलुगू सिनेमा के जाने-माने निर्देशक और एक्टर के विश्वनाथ का गुरुवार देर रात निधन हो गया। वह 92 साल के थे। के विश्नाथ को लंबी बीमारी के चलते हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उन्होने अंतिम सांस ली। उनका पार्थिव शरीर देर रात करीब 1 बजे अस्पताल से जुबली हिल्स स्थित उनके निवास स्थान पर लाया गया। वहीं के. विश्वनाथ के निधन की खबर मिलने से उनके फैंस और तमाम सेलेब्स में शोख की लहर दौड़ गई। सभी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

के. विश्नाथ ने डायरेक्टर के तौर पर किया डेब्यू

के. विश्वनाथ ने 1965 में तेलुगू फिल्म आत्मा गोवरम के साथ डायरेक्टर के रुप में डेब्यू किया था। इसके लिए बेस्टट फीचर फिल्म के लिए नंदी पुरस्कार जीता था। जिसके बाद वह पुरस्कार विजेता क्लासिक शंकरभरणम के साथ एक फेमस निर्देश बन गए। के विश्नाथ ने हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। जिनमें ईश्वर, संजोग, सुर सरगम, कामचोर, जाग उठा इंसान, संगीत, जैसी फिल्में शामिल हैं।

कई अवार्ड से हो चुके हैं सम्मानित

विश्वनाथ को साल 2017 में दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। ये इंडियन फिल्म इंडस्ट्री का सर्वोच्च अवॉर्ड है। इसके अलावा उन्हें 6 नेशनल फिल्म फेयर अवॉर्ड, 8 स्टेट नंदी अवॉर्ड और 10 फिल्मफेयर पुरस्कार अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

बता दें कि के. विश्वनाथ का जन्म 19 फरवरी, 1930 को आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के रेपल्ले में हुआ था। उन्हें कला तपस्वी के नाम से भी जाना जाता था। उन्होंने हिंदू कॉलेज गुंटूर में इंटरमीडिएट की पढ़ाई की। इसके बाद आंध्र विश्वविद्यालय से साइंस में स्नातक किया। अपनी पढ़ाई खत्म करने के बाद विश्वनाथ ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत वाहिनी स्टूडियो चेन्नई से की थी। के विश्वनाथ ने अपने करियर के 71 सालों में उन्होने 55 फिल्मों में डायरेक्टर और 43 फिल्मों में एक्टर के रुप में काम किया।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story