×

कोरोना इफेक्ट: इस एक्ट्रेस को धोने पड़ रहे झूठे बर्तन, शेयर किया ऐसा वीडियो....

देश में कोरोना वायरस पॉजिटिव केस हर घंटे बढ़ रहे हैं। स्कूल से लेकर जिम तक सबकुछ बंद हो गया है। सभी जगह लॉकडाउन हो गया है। बॉलीवुड स्टार्स सेल्फ आइसोलेशन में हैं। हर कोई सोशल मीडिया पर अपनी छोटी-छोटी एक्टिविटी शेयर कर रहा है। एक्ट्रेस कटरीना कैफ तो लगातार इंस्टाग्राम पर कुछ न कुछ पोस्ट कर ही रही हैं। पहले गिटार बजाते हुए वीडियो तो अब बर्तन धोते हुए वीडियो।

suman
Published on: 24 March 2020 5:24 AM GMT
कोरोना इफेक्ट: इस एक्ट्रेस को धोने पड़ रहे झूठे बर्तन, शेयर किया ऐसा वीडियो....
X

मुंबई: देश में कोरोना वायरस पॉजिटिव केस हर घंटे बढ़ रहे हैं। स्कूल से लेकर जिम तक सबकुछ बंद हो गया है। सभी जगह लॉकडाउन हो गया है। बॉलीवुड स्टार्स सेल्फ आइसोलेशन में हैं। हर कोई सोशल मीडिया पर अपनी छोटी-छोटी एक्टिविटी शेयर कर रहा है। एक्ट्रेस कैटरीना कैफ तो लगातार इंस्टाग्राम पर कुछ न कुछ पोस्ट कर ही रही हैं। पहले गिटार बजाते हुए वीडियो तो अब बर्तन धोते हुए वीडियो।

कैटरीना बर्तन धोते हुए एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो बर्तन कैसे धोए ये भी सिखा रही हैं। वीडियो में वो बोल रही हैं- 'जैसे कि हाउसहेल्प ने भी खुद को आइसोलेशन में रखा है, मैं और मेरी आलसी बहन इसाबेल ने ये निश्चित किया कि हम बर्तन धोएंगे। तो मैंने सोचा कि मैं ये टुटोरियल वीडियो बनाऊं, जो ये करना भूल गए हैं।' इसके बाद वो बर्तन कैसे धोएं ये सिखाती हैं।साथ ही पानी बर्बाद न करने की सीख देती हैं।

बता दें कि इससे पहले एक्ट्रेस ने गिटार बजाते हुए वीडियो शेयर किया था। जिसमें वो गिटार बजाना सीख रही थी। इसके अलावा उन्होंने जनता कर्फ्यू के दिन छत पर खड़े होकर कोरोना कमांडो को सलाम किया था। उन्होंने थाली बजाकर उनका धन्यवाद किया था। साथ ही वो घर पर रहकर अपनी फिटनेस का पूरा ख्याल भी रख रही हैं।

कैटरीना को इस तरह अपने बर्तन साफ़ करते हुए देखकर उनके फैंस भी काफ़ी ख़ुश हो रहे हैं और उनकी इस कोशिश की तारीफ़ कर रहे हैं। कैटरीना कैफ़ ने इससे पहले एक और पोस्ट की थी, जिसमें वो अर्जुन कपूर और वरुण धवन के साथ वीडियो चैट कर रही हैं। इस पोस्ट के साथ कैट ने लिखा था- हमारा नया क्लब, जिसका नाम है Isolated Are Us.

कैटरीना को इस तरह अपने बर्तन साफ़ करते हुए देखकर उनके फैंस भी काफ़ी ख़ुश हो रहे हैं और उनकी इस कोशिश की तारीफ़ कर रहे हैं। कटरीना कैफ़ ने इससे पहले एक और पोस्ट की थी, जिसमें वो अर्जुन कपूर और वरुण धवन के साथ वीडियो चैट कर रही हैं। इस पोस्ट के साथ कैट ने लिखा था- हमारा नया क्लब, जिसका नाम है Isolated Are Us...

ऐसा लगता है कि कटरीना आइसोलेशन में मिले मौके का भरपूर फ़ायदा उठा रही हैं। उन्होंने गिटार के साथ अपनी एक वीडियो शेयर की थी। कटरीना गिटार बजाने की एक्टिंग कर रही हैं, पर आवाज़ नहीं है। इसके साथ लिखा था- काम जारी है। आवाज़ कुछ दिन बाद सुनाई देगी।

कटरीना की फ़िल्मों की बात करें तो 24 मार्च को सूर्यवंशी रिलीज़ होने वाली थी, जिसकी रिलीज़ टाल दी गयी है। रोहित शेट्टी निर्देशित फ़िल्म में कटरीना अक्षय कुमार के साथ रीयूनाइट हुई हैं। फ़िल्म की अगली रिलीज़ डेट अभी कन्फर्म नहीं है। माना जा रहा है कि स्थितियां सामान्य होने के बाद ही फ़िल्म सिनेमाघरों में पहुंचेगी। कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते सभी सिनेमाघर फ़िलहाल 31 मार्च तक बंद कर दिये गये हैं।

suman

suman

Next Story