TRENDING TAGS :
VD12 Teaser Out: विजय देवरकोंडा की VD 12 का टीजर रिलीज, दिखा खतरनाक अंदाज
VD12 Teaser Out: विजय देवरकोंडा की फिल्म का टाइटल किंगडम है, जिसका खतरनाक टीजर दर्शकों के सामने आ चुका है।
VD 12 Teaser Release: साउथ अभिनेता विजय देवरकोंडा लंबे समय से अपनी आने वाली फिल्म VD 12 को लेकर सुर्खियों में बनें हुए हैं, फिल्म का अब तक टाइटल भी अनाउंस नहीं किया है, हल फिलहाल के लिए मेकर्स ने इसे VD 12 का नाम दिया है, लेकिन बुधवार यानी कि आज मेकर्स ने VD 12 का टीजर जारी करते हुए, फिल्म का ऑफिशियल नाम भी बता दिया है। जी हां! विजय देवरकोंडा की इस फिल्म का टाइटल किंगडम है, जिसका खतरनाक टीजर दर्शकों के सामने आ चुका है।
विजय देवरकोंडा किंगडम टीजर (Vijay Deverakonda VD 12 Teaser Release)
विजय देवरकोंडा की किंगडम का टीजर रिलीज हो चुका है, इसकी जानकारी खुद विजय देवरकोंडा ने दी। उन्होंने किंगडम फिल्म से अपना एक बेहद ही खतरनाक लुक शेयर किया और बताया कि किंगडम का टीजर रिलीज हो गया है। किंगडम फिल्म का टीजर तीन भाषाओं में रिलीज हुआ है। यहां देखें टीजर -
विजय देवरकोंडा की फिल्म किंगडम की बात करें तो इसकी शुरुआत रणबीर कपूर की आवाज से होती है। रणबीर कहते हैं, "कभी न रुकने वाला एक भीषड़ युद्ध, महलों में बहता रक्त, थामों, ठहरों या थक कर चूर हो जाओ, ये महा युद्व न रुका है न रुकेगा। धरा पर आक्रमण होते रहेंगे, शरीर मिट्टी में मिलते रहेंगे, किसके लिए है ये विनाश, किसके लिए है ये विद्रोह, किसके लिए है ये महा युद्ध। इसके बाद होती है विजय देवरकोंडा की एंट्री, जो बेहद अलग अवतार में नजर आ रहें हैं। किंगडम फिल्म में विजय देवरकोंडा का एक अलग ही अंदाज देखने को मिलने वाला है।
कब रिलीज होगी फिल्म किंगडम (Kingdom Release Date)
विजय देवरकोंडा की फिल्म किंगडम के टीजर को बहुत ही बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल रहा है, विजय का लुक देख दर्शक हैरान हैं और उनकी खूब तारीफ भी कर रहें हैं। गौतम तिन्नानुरी ने फिल्म का निर्देशन किया है, ये फिल्म 30 मई को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।