×

Vikram Vedha Movie Songs: विक्रम वेधा का पहला गाना रिलीज, अल्कोहलिया गाने पर थिरकते नजर आए ऋतिक रोशन

Vikram Vedha Movie Songs: विक्रम वेधा सॉन्ग अल्कोहलिया में ऋतिक रोशन ने एक और शानदार डांस परफॉर्मेंस किया और इस गाने में ऋतिक के कैरेक्टर को नशे में डांस करते देखा जा सकता है।

Anushka Rati
Published on: 17 Sep 2022 11:46 AM GMT
Vikram Vedha Movie Songs
X
Vikram Vedha Movie Songs (image: social media)

Vikram Vedha Movie Songs: आपको बता कि, ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की अपकमिंग गैंगस्टर ड्रामा मूवी "विक्रम वेधा" का पहला गाना शनिवार को एक ग्रैंड इवेंट में रिलीज किया गया। जहां अल्कोहोलिया नामक सॉन्ग में ऋतिक अपने डांस स्किल का परफॉर्मेंस करते हैं, यहां तक कि उनका कैरेक्टर वेधा एक सॉन्ग में थोड़ा सा शार्प है जिसे केवल शराब के लिए ट्रिब्यूट के रूप में डिस्क्राइब्ड किया जा सकता है।

बता दें कि, वीडियो की शुरुआत वेधा ( ऋतिक रोशन ) और उसके गिरोह के साथ होती है, जिसमें से अधिकांश अपने हाथों में शराब की बोतलें लेकर जश्न मनाते हैं। ऋतिक मस्ती से नाचते हैं, भले ही उनका कैरेक्टर एक सॉन्ग में अपेरेंट रूप से शार्प हो, जो उनके चारों ओर 'शराब' के माहौल का जश्न मनाता है।

वहीं अल्कोहलिया मनोज मुंतशिर द्वारा लिखा गया है और विशाल और शेखर द्वारा क्रिएट किया गया है। संगीतकार जोड़ी ने भी स्निग्धजीत भौमिक और अनन्या चक्रवर्ती के साथ गाने को अपनी आवाज दी है। साथ ही फैंस ने गाने के फंकी लिरिक्स और बीट्स की और ऋतिक के डांस की तारीफ की। एक फैन ने लिखा, 'ऋतिक रोशन को डांस में कोई हरा नहीं सकता। वह लीजेंड है।" एक अन्य ने कहा, "ऋतिक रोशन इरेप्लेसेबल हैं।

वहीं बॉलीवुड को ऋतिक जैसा संपूर्ण सुपरस्टार कभी नहीं मिलेगा। कई फैंस ने नोट किया कि कैसे ऋतिक ने अपने क्लियर डांस मूव्स के अलावा गाने में भी अच्छा अभिनय किया है। "पागल भाव और कोरियोग्राफी। ऋतिक के अलावा कोई और इस डांस को इतनी आसानी से नहीं कर सकता था, "एक प्रशंसक ने लिखा।

इसके अलावा इस इवेंट के दौरान, फिल्म के निर्माताओं ने एक नेशनवाइड लॉन्च इवेंट में गाना लॉन्च किया, जिसे उन्होंने 'अपनी तरह का पहला' कहा और जहां ऋतिक ने मुंबई में गाने को लॉन्च किया, वहीं प्रेस और फैंस ने पूरे भारत के 14 अन्य शहरों में बड़े पर्दे पर लॉन्च को लाइव देखा। जिसमें लखनऊ, पटना, इंदौर, सूरत, नागपुर, जालंधर, चंडीगढ़, जोधपुर, नोएडा, नासिक, वाराणसी, रांची, औरंगाबाद और दिल्ली शामिल हैं।

बता दें कि पुष्कर और गायत्री द्वारा निर्देशित, "विक्रम वेधा" उसी नाम की निर्देशकों की 2018 की हिट तमिल फिल्म की रीमेक है, जिसमें आर माधवन और विजय सेतुपति ने अभिनय किया था। विक्रम वेधा को गुलशन कुमार, टी-सीरीज और रिलायंस एंटरटेनमेंट ने फ्राइडे फिल्मवर्क्स और जियो स्टूडियोज और एक YNOT स्टूडियो प्रोडक्शन के सहयोग से प्रस्तुत किया है। वहीं यह फिल्म इस साल 30 सितंबर को ग्लोबली रिलीज होगी।


Anushka Rati

Anushka Rati

Next Story