×

खत्म हुआ इंतजार! इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी विक्रांत मैसी की 12वीं फेल

12th Fail On OTT: विक्रांत मैसी की ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म 12वीं फेल इस साल अक्टूबर में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने को पूरी तरह से तैयार है।

Ruchi Jha
Written By Ruchi Jha
Published on: 24 Dec 2023 5:18 AM GMT
खत्म हुआ इंतजार! इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी विक्रांत मैसी की 12वीं फेल
X

12th Fail On OTT: विधु विनोद चोपड़ा (Vidhu Vinod Chopra) के निर्देशन में बनी विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) की फिल्म 12वीं फेल (12th Fail) को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। 27 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही और अब सिनेमाघरों में 50 दिन पूरे होने के बाद ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। आइए जानते हैं ये फिल्म किस ओटीटी पर और कब रिलीज होगी?

किस ओटीटी पर रिलीज होगी '12वीं फेल'?

विक्रांत मैसी की ड्रामा फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। यह फिल्म 29 दिसंबर 2023 को स्ट्रीम होगी। इस फिल्म के ओटीटी रिलीज के बारे में जानकारी देते हुए डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने 12वीं फेल का वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ''अगर कोई एक फिल्म है, जो आपको 2024 शुरू होने से पहले जरूर देखनी चाहिए, तो वह यही होगी। 12वीं फेल 29 दिसंबर को स्ट्रीमिंग।''

क्या है 12वीं फेल की कहानी?

बता दें कि 12वीं फेल एक असल घटना पर आधारित फिल्म है। यह फिल्म उन लाखों स्टूडेंट्स के जीवन पर बनी है, जो हर साल यूपीएससी की परीक्षा के लिए मेहनत करते हैं, लेकिन इसमें से कुछ को ही सफलता हासिल होती है। इस फिल्म की सक्सेस के बाद विक्रांत मैसी काफी खुश थे, उन्होंने आईपीएस अधिकारी मनोज शर्मा का धन्यवाद भी दिया था। वहीं, इस फिल्म से विधु विनोद चोपड़ा ने निर्देशन में वापसी भी की है। यह फिल्म कुल चार भाषाओं में रिलीज की गई थी। जिसमें से हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ शामिल है।

फिल्म ने किया था शानदार कलेक्शन

फिल्म के बॉक्स ऑफिस की बात करें, तो 12वीं फेल ने शानदार प्रदर्शन किया था। रिलीज के पहले दिन से ही विक्रांत मैसी और मेधा शंकर अभिनीत इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा हुई थी। फिल्म काफी मजबूती से बॉक्स ऑफिस पर बढ़ी और इसने 50 करोड़ से भी ज्यादा का कलेक्शन किया। रिपोर्ट्स के अनुसार, 12वीं फेल ने दुनिया भर में 65.98 करोड़ रुपए की कमाई की है।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।

Next Story