×

Vikrant Massey Wiki in Hindi: एक-एक करके अभिनय की सीढ़ियाँ चढ़े विक्रांत मैसी, काबिलियत के दम पर छू लिया आसमान

Vikrant Massey Wiki in Hindi: विक्रांत की सबसे पहली फिल्म का नाम 'लूटरा' है। इस फिल्म में उन्होंने छोटी - सी भूमिका निभाई है।

Priya Singh
Written By Priya SinghPublished By Vidushi Mishra
Published on: 15 Nov 2021 7:18 PM GMT (Updated on: 15 Nov 2021 8:05 PM GMT)
vikrant massey
X

विक्रांत मैसी (फोटो- सोशल मीडिया)

Vikrant Massey Wiki in Hindi: एक- एक करके अभिनय की सीढ़ियां चढ़ रहे अभिनेता विक्रांत मैसी कम समय में आसमान की बुलंदियों को छूने के लिए तैयार हैं, जानिए एक्टर के जीवन परिचय के बारे में। वेब सीरिज 'मिर्जापुर' (Web Series 'Mirzapur') के किरदार बबलू के अभिनय से दर्शकों के साथ - साथ फिल्म डायरेकटर्स की नजरों में आने वाले एक्टर विक्रांत मैसी का जीवन परिचय बेहद दिलचस्प है।

टीवी सीरियल बालिका वधू से एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले एक्टर विक्रांत मैसी का जन्म (Vikrant Massey Date Of Birth) 3 अप्रैल, 1987 को एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ है। वो मुंबई के रहने वाले हैं। उनके (Vikrant Massey Ka Pehla Serial) सबसे पहली सीरियल का नाम धर्मवीर है।

इसके बाद इन्होंने कलर्स टीवी के धारावाहिक 'बालिका वधू' (Balika Vadhu), एनडीटीवी(NDTV) के धारावाहिक 'बाबा ऐसा वर ढूंढो' (Baba Aisa Var Dhundho) और जी टीवी के डेली सोप ' कुबूल है' में काम किया। सीरियल कुबूल है के बाद विक्रांत ने बॉलीवुड फिल्मों के लिए ऑडिशन देना शुरु कर दिया। इस दौरान उन्हें टीवी जगत से होने की वजह से काफी संघर्षों का सामना करना पड़ा।

फोटो- सोशल मीडिया

विक्रांत मैसी के फिल्मी करियर की शुरुआत के बारे में जानें

Vikrant Massey Ka Filmy Career

विक्रांत की सबसे पहली फिल्म का नाम 'लूटरा' (Vikrant Massey Ki Pehli Film) है। इस फिल्म में उन्होंने छोटी - सी भूमिका निभाई है। फिल्म में विक्रांत के किरदार का नाम देवदास होता है। इसके बाद इन्होंने फिल्म 'दिल धड़कने दो' और 'हाफ ग्रलफ्रेंड' बतौर सपोर्टिंग एक्टर काम किया। इनदोनों ही फिल्मों में एक्टर के अभिनय ने दर्शकों का ध्यान उनकी ओर आकर्षित किया।

जिसके बाद उन्हें उनकी फिल्मी करियर का पहला बिग प्रोजेक्ट फिल्म ' ए डैथ इन द गंज' (A Death in the Ganj) में काम करने का सुनहरा मौका मिला। इस फिल्म के लिए विक्रांत को फिल्मफेयर द्वारा सर्वश्रेष्ठ अभिनेता-समीक्षक की श्रेणी के लिए नामांकित किया गया था।

इस फिल्म के बाद विक्रांत की किस्मत का तारा हर रोज जगमगा रहा है। पर्दे से उनकी एक प्रोजेक्ट का जादू खत्म नहीं होता कि दुसरा लग जाता है। इस सिलसिले की शुरुआत वेब सीरिज मिर्ज़ापुर से हुई । यह वेब सीरिज साल 2018 में आई और आते ही छा गई। इसमें विक्रांत के किरदार का नाम बबलू भईया है।

वहीं बबलू भईया जो इस वेब सीरिज में ये बोलते दिखाई दिए, " इस काम में अगर हम एक बार आ गए, तो फिर कभी निकल नहीं पाएंगे।" रियल लाइफ में भी विक्रांत ऐसा ही कर रहे हैं। वो एकबार बॉलीवुड में आ चुके हैं और अब लगता नहीं कि वो कभी इस इंडस्ट्री से निकलने का इरादा बनाएंगे। इसके ठीक बाद अभिनेता ने वेब सीरिज क्रिमिनल जस्टिस (2019) और ब्रोकन बट ब्यूटीफुल में अपने अभिनय का लोहा मनवाया।

इसके बाद विक्रांत ने बॉलीवुड फिल्म 'छपाक' से बतौर लीड एक्टर अपने करियर की शुरुआत की। वहीं एक्ट्रेस यामी गौतम के साथ फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी' में काम किया। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है।

हाल ही में एक्टर की एक और फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। फिल्म का नाम 'हसीन दिलरुबा' है। इस फिल्म में एक्ट्रेस तापसी पन्नू बतौर लीड एक्ट्रेस विक्रांत के अपोजिट रोल प्ले कर रही हैं। वहीं विक्रांत की आगामी फिल्म की बात करें तो बहुत जल्द वो फिल्म लव हॉस्टल, फॉरेंसिक, मुंबईकार (Love Hostel, Forensic, Mumbaicar) में नजर आएंगे।

एक्टर ने शिक्षा ग्रहण कहां से किया है जानें इसके बारे में
Vikrant Massey Education

विक्रांत मैसी ने मुंबई के सेंट एंथोनी स्कूल से 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने आरडी नेशनल कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस से ग्रेजुएशन किया है। विक्रांत को शुरू से ही एक्टिंग और डांस का बहुत ज्यादा शौक रहा है। इसलिए वो जिस समय अपना ग्रेजुएशन कर रहे थे उसी समय से इन्होंने शामक डावर के साथ कोरियोग्राफी भी शुरू कर दी थी।

विक्रांत मैसी का परिवार
Vikrant Massey Family

विक्रांत मैसी एक हिंदू परिवार (Vikrant Massey Hindu Family) से संबंध रखते हैं।

इनके (Vikrant Massey Mother Name) माता जी का नाम आमना है।

इनके पिताजी (Vikrant Massey Father Name) का नाम जॉली मेसी है।

इनका एक बड़ा भाई (Vikrant Massey Brother) है। जिसका नाम मोहसिन (Vikrant Massey Ka Bhai) है।

विक्रांत बहुत जल्द अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड (Vikrant Massey Girlfriend) शीतल से शादी करने वाले हैं। हाल ही में दोनों की सगाई हुई है।

फोटो- सोशल मीडिया

विक्रांत की पसंदीदा चीजें

(Vikrant Massey Favourite Food)

विक्रांत को खाने में राजमा चावल और पालक पनीर बेहद पसंद है।

विक्रांत के फेवरेट एक्टर/ पसंदीदा अभिनेता

Vikrant Massey Favourite Actor

उनके फेवरेट एक्टर की बात करें तो अजय देवगन, इरफान खान और पंकज कपूर विक्रांत के सबसे पसंदीदा कलाकार हैं।

विक्रांत मैसी पसंदीदा खेल
Vikrant Massey Favourite Sport

विक्रांत को स्पोर्टेस में क्रिकेट (Vikrant Massey Favourite Sport Cricket)पसंद है।

विक्रांत ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें जूते और परफ्यूम का बहुत शौक ही और उनके पास इसके काफी कलेक्सन्स भी है। इसी के साथ एक्टर सलग्लासेज का भी शौक रखते हैं। इन्हें कुत्तों से बहुत ज्यादा प्यार है पर अकसर सोशल मीडिया पर यह उनके साथ अपनी पिक्चर्स शेयर करते रहते हैं।

विक्रांत मैसी की हाइट
(Vikrant Massey Height)

लंबाई (height) 5 फुट 9 इंच (सेंटीमीटर में लंबाई- 175 सेंटीमीटर) (मीटर में लंबाई- 1.75 मीटर)

विक्रांत मैसी का वजन

(Vikrant Massey Weight)

72 किलोग्राम

विक्रांत मैसी की आंखों का रंग
(Vikrant Massey Eye Colour)

ब्राउन

विक्रांत मैसी के बालों का रंग
(Vikrant Massey Hair Colour)

काला

विक्रांत मैसी की कमर का साइज
Vikrant Massey Waist Size

34

विक्रांत मैसी के बाइसेप्स का साइज

Vikrant Massey Biceps Size

13

विक्रांत मैसी का चेस्ट साइज
Vikrant Massey Chest Size

40

विक्रांत मैसी से जुड़ी अन्य बातों के बारे में जानें
Vikrant Massey Ke Bare Mein

विक्रांत एक ट्रेंड बैले डांसर (Vikrant Massey Trend Ballet Dancer) हैं।

विक्रांत मैसी का राशिफल
Vikrant Massey Horoscope

जोडियैक साइन मेष है।

विक्रांत मैसी का घर का नाम
Vikrant Massey Ka Ghar Ka Naam

सोनू

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story