×

इस वीडियो को देखकर मिल जाएगा प्रमाण, जया-ऐश्वर्या के बीच क्या चल रहा है?

suman
Published on: 12 March 2018 5:36 AM GMT
इस वीडियो को देखकर मिल जाएगा प्रमाण, जया-ऐश्वर्या के बीच क्या चल रहा है?
X

मुंबई: ऐश्वर्या राय को लेकर कुछ दिनों पहले खबर आ रही थी कि वो परिवार के साथ नहीं रहना चाहती है। सास जया से मनमुटाव चल रहा है। लेकिन इन दिनों एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियों में वह अपनी सास जया बच्चन के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में ऐश्वर्या न केवल जया को कार तक छोड़कर जाती हैं। बल्कि उन्हें गले लगाकर विदा भी करती हैं। यह वीडियो को देखकर ऐसी ख़बरों पर विराम लगाता है, जिसमें जया और ऐश्वर्या के बीच मनमुटाव की बातें कही जाती हैं।

यह वीडियो बीते दिनों एक्ट्रेस शम्मी आंटी की प्रेयर मीट के दौरान की है। ऐश्वर्या अपनी सास जया के साथ इस्कॉन मंदिर में हुई प्रेयर मीट में शामिल होने गई थीं। वहां से निकलते वक्त ऐश्वर्या ने जया को उनकी कार तक छोड़ा। ऐश्वर्या और जया गले मिलीं। इसके बाद जया अपनी कार में बैठकर वहां से रवाना हो गईं। 87 साल की शम्मी आंटी का निधन 6 मार्च 2018 को मुंबई में हुआ था। उसके बाद उनकी प्रेयर मीट रखी गई थी।

suman

suman

Next Story