×

विराट-अनुष्का की पहली वेडिंग एनिवर्सरी, इस फोटोशूट को देख भरेंगे आह.......................

suman
Published on: 11 Dec 2018 8:01 AM GMT
विराट-अनुष्का की पहली वेडिंग एनिवर्सरी, इस फोटोशूट को देख भरेंगे आह.......................
X

मुंबई:विराट कोहली और अनुष्का की पहली वेडिंग एनिवर्सरी है। दोनों ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी की थी। दोनों ने गुपचुप तरीके से अपनी शादी की थी। दोनों ने अपनी शादी की बात मीडिया में लीक नहीं की थी।दोनों की मुलाकात 2013 में एक शेम्पू ऐड के दौरान हुई थी। इस ऐड में दोनों ने एक साथ काम किया था।

यह दोस्ती प्यार में बदल गई।दोनों ने अपने रिलेशन को मीडिया से छिपाकर रखा था लेकिन उनका अफेयर लोगों के सामने तब आया जब अनुष्का 2014 में न्यूजीलैंड उन्हें सपोर्ट करने पहुंची।ये ही नहीं विराट कोहनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रहे मैच में अनुष्का को सरेआम फ्लाइंग किस डे डाली। जिसका वीडियो काफी वायरल हुआ था।

इसके साथ ही दोनों क्रिकेटर हरभजन सिंह और हेजल कीच की शादी में साथ नजर आए थे। शादी में दोनों ने खुलकर डांस भी किया था। यहीं से दोनों के बीच अफेयर की खबरें आने लगी। मीडिया में खबरें आने लगी कि दोनों के बीच रिलेशन है।बता दें कि विराट को मैच में चीयर करने अनुष्का इंग्लैंड पहुंच गई थी। विराट की मैच में खराब परफॉर्मेंस से दोंनो को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

लेकिन फिर जल्द ही दोनों के बीच दूरियां कम हो गई और विरुष्का ने शादी कर ली। दोनों ने शादी के बाद दिल्ली के ताज होटल में रिसेप्शन भी दिया था।इस रिसेप्शन में बॉलीवुड की कई हस्तियों ने शिरकत की थी। शादी के एक साल बाद विराट-अनुष्का ने फोटोशूट कराया है।इस फोटोशूट में दोनों ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रहे हैं। फोटोज में दोनों की केमेस्ट्री साफ दिखाई दे सकती है।

suman

suman

Next Story