×

Vamika : लोकप्रियता के मामले में तैमूर को भी पीछे छोड़ा विराट - अनुष्का की बेटी ने, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो

इन दिनों करीना के बेटे तैमूर खान वामिका से जेलस फील कर सकते हैं। जी हां, अब जब तैमूर की लोकप्रियता वामिका के सामने कम हो रही है तो ये मुमकिन है।

Priya Singh
Written By Priya Singh
Published on: 24 Jan 2022 5:37 AM GMT
Vamika : लोकप्रियता  के मामले में तैमूर को भी पीछे छोड़ा विराट - अनुष्का की बेटी ने, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो
X

फोटो साभार : इंस्टाग्राम 

Vamika : विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने अब तक अपनी बेटी वामिका को सुर्खियों से दूर रखा है। लेकिन शायद इस बार वो वामिका को कैमरे से नहीं छुपा पाएं। 23 जनवरी को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे खेला जा रहा था। वहीं इसी बीच कुछ ऐसा हुआ, जिसका दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था। मैच के दौरान विराट कोहली की बेटी वामिका की पहली झलक टीवी पर देखने को मिली। तीसरा वनडे भारत और अफ्रीका के बीच था। अनुष्का शर्मा अपनी बेटी वामिका के साथ स्टैंड में खड़ी थीं। अनुश्का को अब तक हर मैच में वामिका का चेहरा छिपाते देखा गया है।

ताली बजाकर वामिका कर रही अपने पापा का उत्साहवर्धन

लेकिन इस बार उनकी इस कामना के बावजूद कैमरा वामिका की फोटो खींचने में सफल हो गया। ताज्जूब तो यह है कि यह फोटो तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वायरल फोटो में वामिका अनुष्का की गोद में गुलाबी रंग की ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। वामिका की पहली झलक ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। वायरल फोटो में वो अपने पिता के लिए खुश होती नजर आ रही हैं। वामिका अपने पापा का उत्साह बढ़ा रही हैं। इस दौरान अनुष्का को भी विराट के अर्द्धशतक बनाने पर खुशी मनाते देखा जा सकता है।

पापा विराट की तरह दिखती हैं वामिका

वामिका के फोटो वायरल होने पर जहां कुछ प्रशंसक खुश हैं। वहीं कुछ प्रशंसकों का मानना है कि ब्रॉडकास्टर को विराट और अनुष्का की निजता का ख्याल रखना चाहिए। उन्हें क्रिकेटर की बेटी की तस्वीर उनकी अनुमती के बिना कैमरे में कैद नहीं करनी चाहिए। विराट और अनुष्का के सभी फैन्स सोशल मीडिया यूजर्स से आग्रह कर रहे हैं कि वो वामिका की फोटो डिलीट कर दें। बता दें कि इस वक्त वामिका सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। गूगल पर सबसे ज्यादा वामिका की फोटो को सर्च किया जा रहा। वामिका दिखने में बिल्कुल अपने पापा की तरह हैं।

Priya Singh

Priya Singh

Next Story