×

Anushka Virat: भरी महफिल में पैपराजी पर आगबबूला हुए विराट कोहली, वीडियो हुआ वायरल

Anushka Virat: सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विराट पैपराजी पर गुस्सा होते दिख रहे हैं। आइए आपको ये वीडियो दिखाते हैं।

Ruchi Jha
Published on: 11 May 2023 10:39 AM GMT
Anushka Virat: भरी महफिल में पैपराजी पर आगबबूला हुए विराट कोहली, वीडियो हुआ वायरल
X
Anushka Virat (Image Credit: Instagram)

Anushka Virat: बॉलीवुड के पावर कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की एक झलक के लिए फैंस बेताब रहते हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें आते ही वायरल हो जाती हैं। इस दौरान इंटरनेट पर कपल का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों साथ में पैपराजी को पोज देते नजर आ रहे हैं, लेकिन इस दौरान पैपराजी अनुष्का शर्मा के साथ कुछ ऐसा कर देते हैं कि विराट कोहली गुस्सा हो जाते हैं। आइए आपको दिखाते हैं इस वीडियो में क्या है।

क्या है कपल का वायरल वीडियो?

दरअसल, बीती रात विराट कोहली और अनुष्का शर्मा डिनर डेट पर स्पॉट हुए, जहां पैपराजी ने उन्हें कैमरों में कैद किया। कोहली प्रिंटेड शर्ट और काली पैंट में हैंडसम लग रहे थे जबकि अनुष्का फुल क्रीम ड्रेस में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस दौरान एक पैपराजी ने कपल को फोटोज क्लिक करने के लिए बुलाते हुए गलती से अनुष्का शर्मा को सर कह दिया। इस पर विराट कोहली ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'विराट मैम भी बोल दे।' हालांकि विराट का ये अंदाज मजाकिया था और इसके बाद पोज दिया और हंसते हुए रेस्टोरेंट में चले गए।

अनुष्का शर्मा की अपकमिंग फिल्में

गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा बीते लंबे वक्त से बड़े पर्दे से दूर हैं और अब वो चकदा एक्सप्रेस से कमबैक करने को तैयार हैं। चकदा एक्सप्रेस, भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक है। क्रिकेट खेलते अनुष्का शर्मा के कुछ फोटोज-वीडियोज वायरल हो चुके हैं। फैन्स अनुष्का के इस कमबैक के लिए एक्साइटिड हैं और एक बार फिर एक्ट्रेस जलवा दिखा सकती हैं।

अनुष्का विराट कोहली की पर्सनल लाइफ

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो दोनों की शादी किसी परियों की कहानी से कम नहीं थी। अनुष्का खुद भी अपनी शादी में एक प्रिंसेस लग रही थीं। वहीं विराट भी एक राजकुमार की तरह आए और अपनी प्रिसेंस को ब्याह कर ले गए। दोनों ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में करीबी रिश्तेदारों के बीच शादी की थी और उसके बाद भारत में दोनों ने दिल्ली और मुंबई में शानदार रिसेप्शन दिए जहां तमाम हस्तियां पहुंचीं।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story