Virat Anushka Rishikesh: ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले PM Modi के गुरु के आश्रम पहुंचे विराट कोहली-अनुष्का शर्मा

Virat Kohli-Anushka Sharma Rishikesh: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ऋषिकेश पहुंचे, जहां उन्होंने PM Modi के गुरु के आश्रम गए। दोनों की तस्वीर वायरल हुई।

Virat Anushka Rishikesh: ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले PM Modi के गुरु के आश्रम पहुंचे विराट कोहली-अनुष्का शर्मा
Virat Kohli Anushka Sharma Virat Kohli Rishikesh (Image: Social Media)
Follow us on

Virat Kohli-Anushka Sharma Rishikesh: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ऋषिकेश पहुंचे, जहां उन्होंने PM Modi के गुरु के आश्रम गए। दरअसल विराट अक्सर धार्मिक यात्राओं पर जाते रहते हैं और उनकी कई बार पिक और वीडियो भी जबरदस्त वायरल हुई है। एक बार फिर दोनों की पिक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बता दें एक बार फिर से यह कपल धार्मिक यात्रा पर हैं। दोनों की ट्रीप की पिक वायरल हो रही है।

ऋषिकेश पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

दरअसल ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले विराट और अनुष्का ऋषिकेश पहुंचे और भगवान का आशीर्वाद लिया। बता दें टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से ब्रेक मिला हुआ है। वहीं कोहली अब वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ ऋषिकेश पहुंच गए। वहीं ऋषिकेश में विराट-अनुष्का स्वामी दयानंद गिरि आश्रम में पहुंचे हैं।

Virat Anushka in Rishikesh
Virat Anushka in Rishikesh

बता दें स्वामी दयानंंद गिरि पीएम नरेंद्र मोदी के गुरू थे। ऐसा भी बताया जा रहा है कि विराट कोहली और अनुष्का धार्मिक अनुष्ठान के सिलसिले में यहां पहुंचे। दरअसल धार्मिक अनुष्ठान के मंगलवार (31 जनवरी) को होने की संभावना है। वहीं उनके साथ उनके योगा ट्रेनर भी आश्रम में रुके हैं। 

विराट कोहली गंगा आरती में हुए शामिल

दरअसल सूत्रों की मानें तो विरुष्का आगामी ऑस्ट्रेलिया सीरीज में भारत के अच्छे प्रदर्शन के लिए मां गंगा का आशीर्वाद और सकारात्मक ऊर्जा लेने के लिए ऋषियों की आध्यात्मिक नगरी में पहुंचे हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि 11 सितंबर 2015 मे पीएम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी अपने आध्यात्मिक गुरु स्वामी दयानंद गिरि से मुलाकात करने पहुंचे थे। तभी से यह आश्रम और अधिक मशहूर हो गया था। वहीं अब विरुष्का अपनी बेटी वामिका के साथ यहां आए हैं। आपको बता दें कि विराट कोहली ने इसी महीने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले अनुष्का और बेटी वामिका के साथ वृंदावन का भी दौरा किया था। इतना ही नहीं इस दौरान तीनों ने वृंदावन में श्री परमानंद जी का आशीर्वाद लिया था। जिसके बाद वृंदावन से लौटने के बाद कोहली ने श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में कमाल का खेल दिखाया। अब वहीं कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भाग लेंगे, जिसकी शुरुआत 9 फरवरी से हो रही है।