×

खुद की शादी की खबर पर अनुष्का ने खोला मुंह, इंटरव्यू में दिया यह बयान

suman
Published on: 7 Dec 2017 6:34 AM
खुद की शादी की खबर पर अनुष्का ने खोला मुंह, इंटरव्यू में दिया यह बयान
X

मुंबई: कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को लेकर एेसी खबरें आ रही थी कि वह दोनों अगले हफ्ते शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। सोशल मीडिया पर यह काफी चर्चित टॉपिक रहा कि विराट और अनुष्का शर्मा जल्द ही शादी करने वाले हैं। यह अफवाह इतनी बढ़ गई कि खुद अनुष्का शर्मा को मीडिया के सामने आकर इस फर्जी खबर का खंडन करना पड़ा। उन्होंने एक इंटरव्यू में बात करते हुए कहा कि शादी की अफवाह में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है।

यह भी पढ़ें...शशि कपूर की मौत से आहत कैटरीना ने किया ऐसा इमोशनल मैसेज

एक न्यूज चैनल ने बुधवार को यह खबर दी कि विराट और अनुष्का शर्मा अगले हफ्ते इटली में शादी करने वाले हैं। विराट को श्रीलंका के वनडे और टी-20 सीरीज के लिए आराम दिया गया था। इस वजह से लोगों ने इस अफवाह को सच भी मान लिया। चैनल के सूत्रों के अनुसार यह भी खबर दी गई थी कि इटली के मिलान में 9 से 11 दिसंबर के बीच दोनों ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

यह भी पढ़ें...गली बॉय’ को लेकर आलिया ने कह दी ऐसी बात, जो रणवीर सिंह को करेगी हैरान

इस खबर के आने के बाद सोशल मीडिया में काफी ट्वीट होने लगे और यह ट्रेंडिंग में आ गया। फिलहाल विराट श्रीलंका और भारत के बीच आखिरी टेस्ट मैच ड्रॉ खेलने के बाद दिल्ली में हैं। इस पर अभी तक विराट की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है।

suman

suman

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!