Kolkata Rape Murder Case: कोलकाता केस के खिलाफ विवेक अग्निहोत्री ने किया ऐसा काम लोगों ने की तारीफ

Kolkata Rape Murder Case Vivek Agnihotri: द कश्मीर फाइल्स के निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने कोलकाता रेप मर्डर केस के खिलाफ आवाज उठाई है।

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 22 Aug 2024 9:04 AM GMT
Vivek Agnihotri Said On Kolkata Rape Murder Case
X

Vivek Agnihotri On Kolkata Rape Murder Case (Image- Social Media) 

Kolkata Rape Murder Case Update: कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई बर्बरता के खिलाफ पूरे देश में आक्रोश है। आम जनता से लेकर सेलेब्स तक हर एक प्रोफेशन से जुड़े लोग इस केस के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। करीना कपूर, ऋतिक रोशन, आलिया भट्ट, समंथा रूथ प्रभु और अन्य सेलेब्स ने Kolkata Rape Murder Case के खिलाफ महिला सुरक्षा को लेकर अपने-अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट सेयर किया था। तो वहीं अब द कश्मीर फाइल्स के निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने अब कोलकाता रेप केस को लेकर इंसाफ की मांग की है।

कोलकाता रेप-मर्डर केस के खिलाफ विवेक अग्निहोत्री ने कहा (Vivek Agnihotri Said On Kolkata Rape Murder Case)-

द कश्मीर फाइल्स के निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने कोलकाता में हुए जूनियर डॉक्टर के साथ दरिंदगी के खिलाफ आवाज उठाते हुए प्रोटेस्ट में शामिल हुए हैं। और आरजी मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ हुए रेप और मर्डर केस पर विवेक अग्निहोत्री ने कहा- "यहां पर बलात्कार को एक राजनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल किया गया है। मैं ये कह रहा हूं कि ये वर्तमान सरकार जो है, ये सिस्टम खत्म होना चाहिए। बंगाल में सांप्रदायिक, राजनीतिक, चुनावी हिंसा खत्म होनी चाहिए और हमें बंगाल को फिर से महान बनाना है और यह तभी संभव है जब वर्तमान राजनीतिक व्यवस्था वो पूरा बदल जाए ।"

Kashmir Files के निर्देशक ने कहा- बस बहुत हो गया। महिलाओं के खिलाफ बलात्कार और अपराध को राजनीतिक हथियार के रूप में प्रयोग करना बंद किया जाना चाहिए। हमें बंगाल के खोए गौरव को पुनः प्राप्त करना होगा। अगर हम चाहते हैं कि भारत सफल हो तो हमें बंगाल को फिर से महान बनाना होगा।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story