×

Boycott Bollywood पर बोले द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक Vivek Agnihotri, आएंगे सकारात्मक परिणाम

Boycott Bollywood: द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने कहा है कि ये बॉयकॉट बॉलीवुड का ट्रेंड बेहद अच्छा है। आइये जानते हैं कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा।

Shweta Srivastava
Published on: 17 Sep 2022 12:46 PM GMT
Vivek Agnihotri on Boycott Bollywood
X

Vivek Agnihotri on Boycott Bollywood (Image Credit-Social Media)


Boycott Bollywood: इन दिनों बॉयकॉट बॉलीवुड काफी तेज़ी से ट्रेंड कर रहा है साथ ही इसके चलते लोग भी सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियां दे रहे हैं। नेटिज़न्स से लेकर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियों तक, लोग बॉलीवुड की कुछ हस्तियों को निशाना बना रहे हैं और विभिन्न आधारों पर उनकी आलोचना कर रहे हैं। हाल ही में, द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री, जो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई मामलों पर अपने विचार व्यक्त करते रहे हैं, ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान कहा कि "बॉलीवुड का बहिष्कार अभियान बेहद अच्छा है"। आइये जानते हैं कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा।

विवेक अग्निहोत्री, जिन्होंने पहले अनुराग कश्यप, करण जौहर, रणवीर सिंह और अन्य सेलेब्स को फटकार लगाई थी, ने अब कहा है कि बॉलीवुड का बहिष्कार करने का चलन लोगों की "निराशा" दिखा रहा है, जिस तरह की फिल्में बॉलीवुड उनके लिए ला रहा है। वो इस तथ्य के प्रति भी सकारात्मक हैं कि "अंतिम परिणाम बहुत सकारात्मक होगा।"

विवेक ने बॉलीवुड के बॉयकॉट पर अपनी राय के बारे में बातचीत के दौरान कहा, "ये एक काफी जटिल मुद्दा है, और बॉयकॉट बॉलीवुड के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा ये एक व्यक्तिगत बात है। इसके बाद उन्होंने कहा,' मुझे लगता है कि 'बॉयकॉट बॉलीवुड' अभियान बहुत अच्छा है क्योंकि ये लोगों की निराशा को दर्शाता है कि बॉलीवुड जिस तरह की फिल्मों का निर्माण कर रहा है, और इसका अंतिम परिणाम बहुत सकारात्मक होगा।"

साथ ही, यह पूछे जाने पर कि क्या बॉलीवुड का बहिष्कार करने का चलन "किसी राजनैतिक साज़िश का नतीजा है, विवेक अग्निहोत्री ने कहा, "मुझे ऐसा नहीं लगता। यह राजनीतिक से ज्यादा बॉलीवुड के खिलाफ एक सांस्कृतिक विद्रोह है।" उन्होंने आगे कहा, "कश्मीरी मुसलमानों, बंगालियों, दक्षिण भारतीयों को उनके खराब प्रतिनिधित्व के कारण बॉलीवुड से समस्या है। बॉलीवुड मध्यम वर्ग का मज़ाक उड़ाता है जो उनके खरीदार हैं, और उन्हें लगता है कि लोग गूंगे हैं। दक्षिण भारतीय फिल्मी सितारों के विपरीत, बॉलीवुड लोगों से जुड़ा नहीं है, और वे ऐसा व्यवहार करते हैं जैसे कि वे 'भगवान' हों। दक्षिण भारतीय, मराठी, बंगाली, उड़िया और अन्य सिनेमा का विषय जनता के बीच अब गूंजने लगा है।

ये पूछे जाने पर कि क्या वो खुद को बॉलीवुड का हिस्सा मानते हैं, विवेक अग्निहोत्री ने जवाब दिया, "नहीं, मैं नहीं हूं।" इस बीच, हाल ही में, निर्देशक प्रकाश झा ने भी गुटखा का समर्थन करने के लिए "महान अभिनेताओं" पर कटाक्ष किया था। जिससे अब ये लगने लगा है कि बॉयकॉट बॉलीवुड को लेकर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में दो पक्ष मौजूद हैं। फिलहाल ये मुद्दा कहाँ तक ये तो हम नहीं जानते लेकिन इसने बॉलीवुड को कहीं न कहीं काफी नुकनसान तो पहुंचाया है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story