The Delhi Files Release Date: विवेक अग्निहोत्री की द दिल्ली फाइल्स इस दिन होगी रिलीज

The Delhi Files Release Date: द कश्मीर फाइल्स के बाद विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द दिल्ली फाइल्स इस दिन होगी सिनेमाघरों में रिलीज

Shikha Tiwari
Published on: 3 Oct 2024 8:30 AM GMT (Updated on: 3 Oct 2024 8:32 AM GMT)
The Delhi Files Release Date
X

The Delhi Files Release Date 

The Delhi Files Release Date: द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) एक बार फिर से एक नई फिल्म द दिल्ली फाइल्स की वजह से चर्चाओं में आ चुके हैं। विवेक अग्निहोत्री की फिल्म The Kashmir Files जब सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। तो इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। तो वहीं इसके साथ ही इस फिल्म को विरोध का भी सामना करना पड़ा था। लेकिन कुल मिलाकर कर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स हिट रही थी। अब विवेक अग्निहोत्री एक नई फिल्म द दिल्ली फाइल्स (The Delhi Files Movie) लेकर आ रहे हैं। जिसके रिलीज डेट के बारे में आज अनॉउंसमेंट कर दिया गया है।

द दिल्ली फाइल्स रिलीज डेट (The Delhi Files Release Date In Hindi)-

द कश्मीर फाइल्स के माध्यम से दर्शकों को कश्मीर में हुए दर्दनाक घटनाओं की कहानी को बड़े पर्दे पर दिखाने के बाद, अब जाकर विवेक अग्निहोत्री दिल्ली की कहानी दर्शकों को बड़े पर्दे पर दिखाने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म का नाम विवेक अग्निहोत्री द दिल्ली फाइल्स रखा है। जिसकी आज रिलीज डेट पर से पर्दा उठ चुका है, विवेक अग्निहोत्री की द दिल्ली फाइल्स सिनेमाघरों में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यानि 15 अगस्त 2024 को रिलीज होगी।

द दिल्ली फाइल्स कास्ट (The Delhi Files Cast)-

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म The Delhi File में कोई भी बड़ा अभिनेता या अभिनेत्री शामिल नहीं होंगे। ये फिल्म केवल कंटेंट पर आधारित होगी। तो वहीं, फिल्म के स्टार कास्ट (Cast Of The Delhi File) के बारे में अभी कोई अपडेट साझा नहीं किया हैं।

द दिल्ली फाइल्स की कहानी क्या होगी ? (The Delhi Files Movie Story In Hindi)-

यदि हम विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) की फिल्म The Delhi Files की कहानी के बारे में बात करे तो हम आपको बता दे कि The Delhi File की कहानी पर विवेक अग्निहोत्री ने बताया कि फिल्म की कहानी बहुत कठिन हैं। 800 वर्षों से हमारा नरसंहार हो रहा है। खासरकर पिछले 100 सालों में, मानवता का सबसे लंबाी निरंतर नरसंहार हुआ है। किसी को भी हमसे अधिक नुकसान नहीं उठाना पड़ा हैं। हम चाहते हैं कि हम रिसर्च व प्रामाण पर आधारित फिल्म बनाएं ताकि दुनिया हमारा दर्द कभी ना फूले, कृपया धैर्य रखें।

उन्होंने फिल्म की कहानी क्या होगी ये तो नहीं बताया लेकिन इतना जरूर बताया कि फिल्म The Delhi Files की कहानी काफी ज्यादा रोचक होने वाली है। फिल्म की कहानी जानने के लिए दर्शकों को धैर्य रखने की जरूरत है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story