×

Jhalak Dikhhla Jaa 11 : पत्नी के नाम से पहचाने जाने की बात पर छलका विवेक दहिया का दर्द, एक्ट्रेस ने लगाया गले

Jhalak Dikhhla Jaa 11 : टेलीविजन की चर्चित एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी को हाल ही में झलक दिखला जा के स्टेज पर देखा गया। वह यहां पर अपने पति विवेक दहिया को सपोर्ट करने पहुंची थी।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 17 Nov 2023 1:30 PM GMT
Divyanka Tripathi  & Vivek Divyanka
X

 Divyanka Tripathi  & Vivek Divyanka 

Jhalak Dikhhla Jaa 11 : टेलीविजन इंडस्ट्री की पापुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के पति विवेक दहिया इस समय झलक दिखला जा सीजन 11 में अपने डांस का जलवा दिखाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस शो में उनकी परफॉर्मेस को दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं। हाल ही में उनकी पत्नी दिव्यंका शो में पहुंची और यहां पर विवेक को अपनी पत्नी के नाम से पहचाने जाने की बात पर रिएक्शन देते हुए देखा गया।

विवेक दहिया का छलका दर्द

झलक दिखला जा का लेटेस्ट प्रोमो हाल ही में सामने आया है, जिसमें विवेक और दिव्यांका को एक ही मंच पर देखा जा रहा है। यहां पर विवेक कहते हैं कि मुझे हमेशा दिव्यांका त्रिपाठी के पति के नाम से पहचाना जाता है लेकिन इस शो के जरिए में अपनी पत्नी को खुद के ऊपर गर्व करवाना चाहता हूं और खुद की पहचान बनाना चाहता हूं। उनकी यह बातें सुनकर एक्ट्रेस को मुस्कुराते हुए देखा गया।



इमोशनल हुई दिव्यांका

विवेक को इस प्रोमो में जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस करते हुए भी देखा जा रहा है और मलाइका अरोड़ा, अरशद वारसी और फराह खान उन्हें स्टैंडिंग ऑवेशन देते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा अपने पति की शानदार परफॉर्मेंस देखने के बाद दिव्यांका को इमोशनल होते हुए देखा जा रहा है और वह स्टेज पर जाकर अपने पति को गले लगा लेती हैं।

पैपराजी को लगाई थी डांट

बता दें कि हाल ही में दिव्यंका को अपने पति विवेक की पहचान को लेकर मीडिया को डांट लगाते हुए देखा गया। एक्ट्रेस ने बताया था कि आप लोग हमेशा किसी भी खबर में मेरा नाम लगा देते हैं और आगे लिख देते हैं कि वह उनके पार्टनर या पति के साथ नजर आई थी यह बिल्कुल गलत बात है। इनका नाम क्या है इनकी एक पहचान है आपको वह डालना चाहिए।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story