Vladimir Putin ने की भारतीय फिल्मों की तारीफ, रूस में भी देखी जाती हैं बॉलीवुड फिल्में

Vladimir Putin On Bollywood: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने की बॉलीवुड फिल्मों की तारीफ, जानिए क्या कहा उन्होंने

Shikha Tiwari
Published on: 19 Oct 2024 7:15 AM GMT (Updated on: 19 Oct 2024 7:22 AM GMT)
Vladimir Putin Bollywood Film
X

Vladimir Putin On Bollywood Movie

Vladimir Putin On Bollywood Movies: भारतीय सिनेमा हमेशा अपनी बेहतरीन फिल्मों की वजह से देश-दुनिया हर एक जगह प्रसिद्ध है। ये पहली बार नहीं हुआ जब किसी देश के राष्ट्रपति ने भारतीय फिल्मों की तारीफ की है। इससे पहले भी अमेरिका के राष्ट्रपति रह चुके बराक ओबामा जब अपनी भारत यात्रा पर आए थे। तब उन्होंने भारतीय फिल्मों की तारीफ की थी। तो वहीं अब जाकर रूस के राष्ट्रपति Vladimir Putin ने भारतीय फिल्मों की तारीफ की है। चलिए जानते हैं क्या कहा Vladimir Putin ने भारतीय फिल्मों के बारे में

व्लादिमीर पुतिन ने की भारतीय फिल्मों की तारीफ (Vladimir Putin Praise Bollywood Movies)-

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को बॉलीवुड फिल्मों की प्रशंसा की और कहा कि वह आगामी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी के साथ रूस में भारतीय उद्योग को बढ़ावा देने की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। व्लादिमीर पुतिन ने विदेशी प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि-भारतीय सिनेमा देश में किसी भी अन्य ब्रिक्स देश के मनोरंजन से अधिक लोकप्रिय है।

रूसी राष्ट्रपति ने विदेशी प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय सिनेमा देश में किसी भी अन्य ब्रिक्स देश के मनोरंजन से अधिक लोकप्रिय है। पुतिन ने ये भी कहा कि रूस में एक चैनल है जो भारतीय फिल्मों को दिखाता है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रूसी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि बॉलीवुड और कुछ अन्य उद्योगों, जैसे ऑटोमोटिव और फार्मास्युटिकल, के संचालन पर भी आगे चर्चा किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने आगे कहा कि- सिनेमा उत्पाद और फिल्म उद्योग अर्थव्यवस्था का हिस्सा और इन्हें उचित रूप से विनियमित किया जाना चाहिए। भारत ने अपने बाजार की सुरक्षा के लिए कई निर्णय लिए हैं। जैसा कि आप इस वीडियो में देख सकते हैं।


Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story