×

Dancer Gori Nagori: हरियाणवी डांसर गोरी नागोरी के इस गाने में लटकों झटकों को देखकर फैंस हुए पागल, देखिये वीडियो

Dancer Gori Nagori: हरियाणवी डांसर गोरी नागोरी भले ही बिग बॉस 16 से अब बाहर हो गईं हों लेकिन उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर इस समय काफी वायरल हो गया है।

Shweta Srivastava
Published on: 14 Nov 2022 9:32 AM GMT
Gori Nagori
X

Gori Nagori (Image Credit-Social Media)

Dancer Gori Nagori: हरियाणवी डांसर गोरी नागोरी भले ही बिग बॉस 16 से अब बाहर हो गईं हों लेकिन कुछ समय में ही उन्होंने अपने लिए एक अच्छी खासी फैन फॉलोइंग तैयार कर ली है। वो एक लोकप्रिय हरियाणवी डांसर्स में से एक हैं। उनके डांस मूव्स लाखों का दिल जीत लेते हैं। इतना ही नहीं गोरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर इस समय काफी वायरल हो गया है।

'बदली बदली लागे'(Badli Badli Lage)

सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में गोरी 'बदली बदली लागे' पर डांस कर रही हैं। वीडियो में वो अपने डांस मूव्स से फैंस को दीवाना बनाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को लेकर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। आपको बता दें कि ये गोरी नागोरी के सबसे लोकप्रिय गीतों में से एक है। गोरी नागोरी की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। उनका नाम लोगों को उनके शो देखने के लिए उत्साहित करने के लिए काफी है। गोरी नागोरी के फैंस उनके हर अपकमिंग स्टेज परफॉरमेंस और गीत रिलीज का बेसब्री से इंतजार करते हैं। उनके शो में गोरी नागोरी को चीयर करने वाले दर्शकों की संख्या सबसे ज्यादा है।

गोरी नागोरी का करियर

गोरी नागोरी ने अपने सफर की शुरुआत स्टेज शो से की थी। वो अब राजस्थान में भी काफी लोकप्रिय हैं क्योंकि वो राजस्थानी गानों पर भी परफॉर्म करती हैं। गोरी नागोरी के एक डांस वीडियो 'कड़े आगया मटके, कड़े पचया मटके' को फैन्स ने खूब सराहा। शकीरा से इंस्पायर्ड गोरी नागोरी भोजपुरी और बॉलीवुड और अंग्रेजी गानों पर थिरकती नजर आ रही हैं। इस वीडियो की उनके फैन्स के बीच काफी डिमांड है। उन लोगों के लिए, जैसे ही उनका नया गाना रिलीज़ होता है, ये सभी का ध्यान खींच लेता है। गोरी नागोरी दिनों दिन लोगों की सबसे पसंदीदा हरियाणवी डांसर होती जा रहीं हैं।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story